Friday , October 30 2026
Breaking News

Satna: विकसित भारत का मंत्र-भारत हो नशे से स्वतंत्र कार्यक्रम आज


सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ भारत सरकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के निर्देशानुसार नशामुक्त भारत अभियान अंतर्गत देश के 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर एवं एनएमबीए ऐप के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 12 अगस्त 2024 को प्रातः 9 बजे समस्त स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों पर विकसित भारत का मंत्र-भारत हो नशे से स्वतंत्र कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अनुराग वर्मा ने पुलिस अधीक्षक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, आयुक्त नगर निगम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास, जिला शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य/नोडल अधिकारी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जेल अधीक्षक केन्द्रीय जेल, जिला समन्वयक जन अभियान परिषद, समस्त जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, समस्त नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी तथा समस्त जनपद पंचायत/नगरीय निकाय के सामाजिक सुरक्षा विस्तार अधिकारी को कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है। साथ ही आयोजन उपरांत फोटोग्राफ सहित प्रतिवेदन कार्यालय को उपलब्ध कराने और नशा मुक्त भारत अभियान एनएमबीए ऐप पर फोटोग्राफ अपलोड करने के लिए भी निर्देशित किया है।

सघन जागरूकता अभियान आज से 12 अक्टूबर तक

राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में एड्स बीमारी के प्रति लोगों में जागरूकता करने हेतु सघन जागरूकता अभियान 12 अगस्त से 12 अक्टूबर तक संचालित किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एलके तिवारी ने बताया कि सघन जागरूकता अभियान 12 अगस्त को अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर शुभारंभ किया जायेगा। यह पूरे जिले में संचालित रहेगा। सघन जागरूकता अभियान के दौरान होने वाली समस्त गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाया जायेगा। यह अभियान सतना सहित प्रदेश के 10 प्राथमिकता के जिलों में चलाया जायेगा।

जिला और विकासखण्ड मुख्यालयों पर 13 अगस्त को होगी तिरंगा यात्रा

राज्य शासन के खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा जारी निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा, मैराथन, बाइक रैली, साईकिल रैली, कार रेस आदि के आयोजन किये जा रहे है। सतना जिले में जिला स्तर और विकासखण्ड मुख्यालय स्तर पर 13 अगस्त को प्रातः 10 बजे से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जायेगा। सतना जिला मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह की फाइनल रिहर्सल के बाद 13 अगस्त को प्रातः 10 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड से सिविल लाइन चौपाटी सतना तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जायेगा। कलेक्टर अनुराग वर्मा ने जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी को सभी संघ, संस्था, विभाग से सम्पर्क कर अधिकाधिक प्रतिभागियों की सहभागिता सुनिश्चित करने और तिरंगा यात्रा के पूर्व सभी प्रतिभागियों की आनलाइन इन्ट्री कराने के निर्देश दिये है। कलेक्टर ने तिरंगा यात्रा के कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पुलिस, नगर पालिक निगम, चिकित्सा विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना समन्वयक, शासकीय स्वशासी महाविद्यालय एवं शासकीय कन्या महाविद्यालय, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, जिला समन्वयक जन अभियान परिषद, जिला अधिकारी एनएसएस, एनसीसी अधिकारी उच्च शिक्षा एवं शिक्षा विभाग, जिला स्काउट एवं गाइड, जिला सैनिक कल्याण बोर्ड, सीईओ स्मार्ट सिटी, जिला खेल एवं युवा कल्याण, अध्यक्ष, सचिव खेल संघ और जनसम्पर्क विभाग को तिरंगा यात्रा के आयोजन संबंधित दायित्व सौंपे है।

About rishi pandit

Check Also

इंदौर एयरपोर्ट से 13 राज्यों के 17 शहरों के लिए 42 उड़ानें, रोजाना 11 हजार यात्री कर रहे सफर

इंदौर  देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट से 25 अक्टूबर से विंटर शेड्यूल लागू हो गया है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *