Saturday , September 21 2024
Breaking News

श्रीलंका ने भारत को 27 साल बाद वनडे सीरीज में हराया

नई दिल्ली

श्रीलंका और भारत के बीच आखिरी वनडे बुधवार को खेला गया। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

श्रीलंका ने अकीला धनंजय की जगह महीश तीक्षणा को प्लेइंग 11 में मौका दिया। वहीं, भारतीय टीम में विकेटकीपर केएल राहुल की जगह ऋषभ पंत आए। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की जगह रियान पराग को मौका मिला। रोहित शर्मा की कप्तानी में वनडे सीरीज 2-0 से गंवा दी है। टीम इंडिया को आखिरी वनडे में 110 रनों से शिकस्त मिली है।

मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 249 रन बनाएं। जवाब में भारतीय टीम 26.1 ओवर में 138 रन पर सिमट गई। रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 35 रन बनाएं। वाशिंगटन सुंदर 30, विराट कोहली 20 और रियान पराग 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे। श्रीलंका की ओर से वेल्लालागे ने 5 विकेट झटके। जेफरी और महीश को 2-2 सफलता मिली।

श्रीलंका की दमदर शुरुआत
श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सलामी बल्लेबाजों के बीच 89 रनों की साझेदारी हुई। पथुम निसांका 45 रन पर आउट हुए। पारी के 20वें ओवर में अक्षर पटेल ने पहली सफलता दिलाई। इसके बाद कुसल मेंडिस ने अविष्का फर्नांडो के साथ मोर्चा संभाला।

मेंडिस और अविष्का के बीच 82 रन की साझेदारी को रियान पराग ने तोड़ा। उन्होंने अविष्का (96) पर चलता किया। इसके अलावा कुसल मेंडिस ने 59 रन बनाए और श्रीलंका ने 7 विकेट पर 248 रन का स्कोर बनाया।

 

About rishi pandit

Check Also

आकाशदीप ने गेंदबाजी करते हुए बांग्लादेश के दो बल्लेबाजों को लगातार गेंदों पर क्लीन बोल्ड किया, बॉलिंग कोच रिएक्शन हुआ वायरल

 चेन्नई भारतीय टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप ने शुक्रवार को खतरनाक गेंदबाजी करते हुए बांग्लादेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *