Monday , November 2 2026
Breaking News

दिल्ली में बारिश से लोग हो रहे परेशान, ओल्ड राजेंद्र नगर में भरा पानी, लगा लंबा जाम

नई दिल्ली

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को तेज बारिश होने से जलभराव की स्थिति बन गई है। ओल्ड राजेंद्र नगर में पानी भर गया है, जिससे छात्रों को आंदोलन करने में परेशानी हो गई है। उसके बाद बाद भी छात्रों का धरना प्रदर्शन जारी है। कोचिंग सेंटर में जलभराव होने की वजह से तीन छात्रों की मौत हो गई थी।

एलजी ने अधिकारियों को दिए निर्देश
उपराज्यपाल वीके सक्सेना एक्स पर पोस्ट किया कि दिल्ली में जारी भारी बारिश के मद्देनजर सभी अधिकारियों को सतर्क रहने के लिए आगाह किया है। आम तौर पर लोगों को न्यूनतम असुविधा सुनिश्चित करने के अलावा, उन्हें कोचिंग सेंटरों सहित जलभराव की संभावना वाले स्थानों पर मुद्दों को विशेष रूप से संबोधित करने की सलाह दी जाती है।

दिल्ली में बुधवार की सुबह लोग उमस भरी गर्मी से परेशान थे, लेकिन शाम को तेज बारिश हो गई। लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन सड़कों पर जलभराव होने से जाम की समस्या हो गई। ओल्ड राजेंद्र नगर के राव कोचिंग सेंटर भारी बारिश के बाद पानी से भर गया है। इसी कोचिंग सेंटर में तीन छात्रों की डूबने से मौत हुई थी।

एनसीआर के शहरों में जलभराव से स्थिति खतरनाक
दिल्ली एनसीआर के शहरों में बारिश के बाद जलभराव की एक स्थिति समान है। गुरुग्राम, गाजियाबाद, फरीदाबाद, नोएडा में तेज बारिश की वजह से सड़कों पर जलभराव हो गया है। इस दौरान कई किमी तक जाम लगने की वजह से लोग परेशान हो गए। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में गुरुवार और शुक्रवार को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

About rishi pandit

Check Also

8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के बाद बदल सकती है कर्मचारियों की सैलरी-पेंशन, सरकार ले सकती है 5 बड़े फैसले

नई दिल्ली केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों का बेसब्री से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *