Saturday , October 31 2026
Breaking News

आंध्र प्रदेश के प्रकाशम की ओर जा रही एक निजी ‘स्लीपर बस’ के चालक ने 26 वर्षीय युवती से किया दुष्कर्म

तेलंगाना
तेलंगाना के निर्मल जिले से आंध्र प्रदेश के प्रकाशम की ओर जा रही एक निजी ‘स्लीपर बस' के चालक ने 26 वर्षीय युवती के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि युवती ने सोमवार मध्यरात्रि के बाद ‘डायल 100' पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। उस समय बस हैदराबाद के बाहरी इलाके में थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बस का पता लगा लिया गया और जब मेट्टुगुडा इलाके के निकट बस धीमी हुई तो आरोपी चालक वहां से भाग निकला। युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और वाहन में अन्य यात्रियों के होने के बावजूद चलती बस में उसके साथ दुष्कर्म किया।

अधिकारी ने बताया कि इस बीच आरोपी को हिरासत में ले लिया गया और उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी, बस चालकों में एक है। उन्होंने बताया कि महिला को अस्पताल भेज दिया गया और उसकी शिकायत के आधार पर उस्मानिया विश्वविद्यालय थाने में मामला दर्ज कर घटना की जांच जारी है।

About rishi pandit

Check Also

PM किसान की 24वीं किस्त जारी, दिवाली से पहले किसानों को मोदी सरकार की सौगात

बनासकांठा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी कर दी गई है। दिवाली से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *