Monday , November 2 2026
Breaking News

मथुरा में गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर देवकीनंदन महाराज ने वितरित किए 2,100 पौधे

मथुरा
मथुरा में गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर रविवार को देवकीनंदन महाराज ने प्रियाकांत जू मंदिर में एक नई पहल की। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के साथ ही गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया। इस अवसर पर देवकीनंदन महाराज ने शिष्यों को पौधरोपण का संकल्प दिलाया और 2,100 पौधे भी वितरित किए। इनमें नीम, पीपल, बरगद, बेलपत्र, जामुन आदि के पौधे शामिल थे।

तीर्थ नगरी मथुरा के वृंदावन में रविवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्रद्धालु अपने गुरुओं से मिलने उनके आश्रम और उनके निवास पर पहुंचे। दूसरी तरफ वृंदावन के प्रियाकांत जू मंदिर में एक नई पहल की गई है। यहां भागवताचार्य देवकीनंदन महाराज ने पर्यावरण संदेश के साथ गुरु पूर्णिमा मनाई।

इस अवसर पर देवकीनंदन महाराज ने कहा कि जीवन के लिए पेड़ बहुत जरूरी हैं। सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। यही आज का गुरुमंत्र है। प्रियाकांत जू मंदिर में शिष्यों ने गुरु दीक्षा में पेड़ लगाने का संकल्प लिया। सबसे पहले पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके बाद गुरु पूजन भी हुआ।

About rishi pandit

Check Also

राष्ट्रीय सर्वे में सीएम योगी का जलवा, बेस्ट चीफ मिनिस्टर श्रेणी में शीर्ष पर रहे यूपी के मुख्यमंत्री

लखनऊ  फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट के संयुक्त 'बेस्ट चीफ मिनिस्टर सर्वे 2026' में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *