Monday , November 2 2026
Breaking News

राजस्थान-अजमेर में खेल महाकुंभ का समापन, केंद्रीय मंत्री भागीरथ ने खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्पद बताया

अजमेर.

नगर निगम अजमेर और क्रीड़ा भारती अजयमेरू के सयुक्त तत्वावधान में आयोजित सम्राट पृथ्वीराज चौहान खेल महाकुंभ 2024 का समापन रविवार को अजमेर के पटेल मैदान में हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी रहे। समापन समारोह के मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीत और हार से खिलाड़ियों को प्रेरित होना चाहिए और हार कर निराश होने के बजाय और मेहनत करनी चाहिए। जीत के लिए प्रयास करनी चाहिए।

मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों की तरफ से नीरज जैन की मांग पर अजमेर में कबड्डी, फुटबाल, बास्केटबॉल, हॉकी, के भारतीय खेल प्रथिकरण की एकेडमी खोलने का आश्वासन दिया। समारोह में 670 विजेता उपविजेता को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता मे कुल 4118 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें 3015 पुरुष खिलाड़ी एवं 1103 महिला खिलाड़ी शामिल थीं। निगम के उपमहापौर नीरज जैन ने सभी का धन्यवाद दिया और खिलाड़ियों को खेलने को प्रोत्साहित किया। नीरज जैन ने नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों, क्रीड़ा भारती अजयमेरू के सदस्यों, शिक्षा विभाग के शारीरिक शिक्षकों, खेल विषशज्ञो, खिलाड़ियों एवम अजमेर के खेल प्रेमियों का धन्यवाद अर्पित किया। इस आयोजन में खेल विशेषज्ञ सहित कुल 278 लोग इस आयोजन का हिस्सा बने। समापन समारोह मे अजमेर संभागीय आयुक्त महेश शर्मा, निगम आयुक्त देशल दान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

About rishi pandit

Check Also

राष्ट्रीय सर्वे में सीएम योगी का जलवा, बेस्ट चीफ मिनिस्टर श्रेणी में शीर्ष पर रहे यूपी के मुख्यमंत्री

लखनऊ  फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट के संयुक्त 'बेस्ट चीफ मिनिस्टर सर्वे 2026' में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *