Saturday , October 31 2026
Breaking News

राजस्थान-सिरोही में चार नकबजन गिरफ्तार, चोरी गया माल बरामद

सिरोही.

पुलिस के अनुसार इस मामले में बरलूट थानाधिकारी गोपाललाल की अगुवाई में सहायक उपनिरीक्षक वगताराम, हेड कांस्टेबल सुरेशदान, हर्षण रेबारी एवं डीसीआरबी सिरोही के कांस्टेबल रमेश कुमार की टीम द्वारा वराडा, पुलिस थाना बरलूट, जिला सिरोही निवासी जगदीश घांची उर्फ रेक्सी उर्फ राकेश पुत्र मगनलाल घांची, दीपक हीरागर उर्फ दीपु पुत्र गलबाराम हीरागर, मुकेश घांची पुत्र सवाराम घांची एवं महिपाल उर्फ महिपालसिंह पुत्र खीमाराम पुरोहित को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर चुराया गया माल जब्त कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार इस मामले में गत 5 जून 2024 को मनोरा निवासी कमलेश कुमार पुत्र शंकरलाल सुथार ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 3 जून 2024 की रात को उसके बड़े भाई लकमाराम इलाज के लिए गुजरात गए हुए थे। उस दौरान रात को उनके घर पर अज्ञात चोर घर की छत की रोशनदानी का ताला तोड़कर अंदर उत्तरे। चोरों ने वहां ताले तोड़े और फिर घर में चोरी कर ली। चोरी में 25000 रूपए कैश जो तिजोरी में रखे हुए थे, गुल्लक में लगभग 4000-5000 रुपए के करीब, कंदोरा चांदी का 7-8 तोले का लगभग, 8-10 चांदी के सिक्कों की चोरी करके ले गए।

About rishi pandit

Check Also

रांची में दिवाली मेले की धूम, 300 से अधिक स्टॉल पर मिल रहे देशभर के स्वदेशी उत्पाद

रांची दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही राजधानी रांची में उत्सव का माहौल बनने लगा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *