Monday , November 2 2026
Breaking News

पौड़ी जिले में वाहन खाई में गिरा, चार की मौत, तीन घायल

पौड़ी/देहरादून
उत्तराखंड के जनपद पौड़ी गढ़वाल में एक वाहन रविवार को अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। उसमें सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गये। राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मणिकांत मिश्रा ने बताया कि आज सुबह कोतवाली श्रीनगर द्वारा खिर्सू चौबट्टा के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना देते हुए रेस्क्यू को टीम की मांग की गई। जिसपर उप निरीक्षक देवीदत्त बर्थवाल के नेतृत्व में एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

उन्होंने बताया कि उक्त वाहन स्विफ्ट कार में सात लोग सवार थे जो किसी बारात में शामिल होने जा रहे थे। वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिरकर, दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिला पुलिस व स्थानीय लोगों द्वारा तीन घायलों को निकालकर अस्पताल भिजवा दिया गया जबकि घटना में मृत चार लोगों के शवों को भी खाई से बाहर निकाल लिया गया है।
श्री मिश्र ने बताया कि टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर खाई में उतरकर दुर्घटनाग्रस्त कार के आसपास गहन सर्चिंग की गई व प्राप्त आवश्यक सामान को जिला पुलिस के सुपर्द किया गया है। विस्तृत खबर की प्रतीक्षा है।

 

About rishi pandit

Check Also

8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के बाद बदल सकती है कर्मचारियों की सैलरी-पेंशन, सरकार ले सकती है 5 बड़े फैसले

नई दिल्ली केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों का बेसब्री से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *