Sunday , November 1 2026
Breaking News

राजस्थान-जालोर में दो आरोपी गिरफ्तार, सांचोर में पिता की हत्या का बदला लेने मामा के साथ की हत्या

जालोर.

राजस्थान के सांचोर पुलिस ने एक साल पुराने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमे से एक पांच हजार का इनामी अपराधी है। उसने अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए मामा के साथ मिलकर एक व्यक्ति की हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। जानकारी के अनुसार सांचोर पुलिस ने एक साल पुराने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार सांचौर जिले के आगर निवासी प्रकाश पुत्र मानसिंगाराम जाति कलबी ने 20 मई 2023 को रिपोर्ट पेश पर बताया कि उसके पिता मानसिंगाराम अपने घर में शाम 6 बजे के करीब सोए हुए थे। उस दौरान दो नकाबपोश हमलावरों ने अचानक घर के अंदर प्रवेश कर उसके पिता पर चाकू से हमला कर दिया। साथ ही गले में गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल पिता को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां से गंभीर हालत में शहर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट पर हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। सांचौर एसपी हरिशंकर के निर्देशन में थाना अधिकारी हुकमाराम के नेतृत्व में टीम गठित हत्या की एक साल पुराने प्रकरण में आरोपियों को नामजद कर आरोपी महेश कुमार के निवास पर दबिश देकर दस्तयाब किया गया। आरोपी नागजीराम उर्फ नागजी भाई निवासी ड्डूसन गुजरात से दस्तयाब किया गया। दोनों आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में हत्या की बाद को कबूल किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी महेश कुमार पांच हजार का इनामी अपराधी है। फिलहाल दोनों आरोपियों से पुलिस की कड़ी पूछताछ और अनुसंधान जारी है।

सांचौर थानाधिकारी हुकमाराम ने बताया कि थाना क्षेत्र के अगार में 20 मई 2023 को एक ब्लाइंड मर्डर हुआ था। रिपोर्ट के मुताबिक अज्ञात लोगों ने मुह बांधकर घर में घुसकर चाकू और पिस्तौल से हमला कर गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या की गई। अज्ञात लोगों द्वारा हत्या करने का मामला सामने आया था। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जिला पुलिस अधीक्षक हरिशंकर के निर्देशन में टीम गठित की गई। जिसमें एक साल पुराने ब्लाइंड मर्डर के मामले तकनीकी सहायता एवं मुखबिर तंत्र से हत्या मामले शरीक आरोपियों को नमाजद कर आरोपी महेश कुमार पुत्र भगवानाराम कलबी व नागजीराम  को दस्तयाब कर पूछताछ करने पर हत्या की वारदात करना कबूल किया हैं। गिरफ्तार आरोपी महेशकुमार पांच हजार का इनामी आरोपी है, जिसके विरुद्ध अन्य प्रकरण भी दर्ज है मामले में बरामदगी के प्रयास जारी हैं।

About rishi pandit

Check Also

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अपर मुख्य सचिव समेत 15 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले उत्तर प्रदेश में 15 IAS अफसरों का ट्रांसफर, झांसी मंडलायुक्त समेत कई अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी योगी सरकार ने फिर किया प्रशासनिक बदलाव, अपर मुख्य सचिव समेत 15 वरिष्ठ IAS अफसर इधर से उधर

लखनऊ  यूपी विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में लगातार पुलिस और प्रशासनिक विभाग में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *