Saturday , October 31 2026
Breaking News

सुकमा में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आठ नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

सुकमा

सुकमा में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बार फिर से पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सुकमा के नक्सल ऑपरेशन कार्यालय में आठ नक्सलियों ने सुकमा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पित नक्सलियों में चार हार्डकोर नक्सली बताये जा रहे हैं। जिनमें से एक नक्सली पर 2 लाख का इनाम वही तीन नक्सलियों पर एक-एक लाख का इनाम भी घोषित है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार की नक्सल उन्मूलन नीति और सुकमा पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे पुना नरकम अभियान से प्रभावित होकर लगातार नक्सली मुख्यधारा से जुड़ते नजर आ रहे हैं। आत्मसमर्पित नक्सलियों में तीन महिला नक्सली भी शामिल है। यह सभी नक्सली लंबे समय से नक्सली संगठन में सक्रिय रहकर कई घटनाओं में भी शामिल रह चुके हैं मामले की पुष्टि सुकमा एसपी किरण चौहान ने की है।

About rishi pandit

Check Also

एनआईबीएसएम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का सीधा प्रसारण

रायपुर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान, रायपुर में आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *