Friday , October 30 2026
Breaking News

बीजेपी नेता व केंद्रीय मंत्री निसिथ प्रमाणिक ने दावा किया-वैचारिक रूप से मर चुकी है तृणमूल कांग्रेस

कोलकाता
बीजेपी नेता व केंद्रीय मंत्री निसिथ प्रमाणिक ने दावा किया है कि तृणमूल कांग्रेस वैचारिक रूप से पूरी तरह मर चुकी है और अब वह मतदाताओं को डराने की कोशिश कर रही है। निसिथ प्रमाणिक कूचबिहार से चुनावी मैदान में हैं।

केंद्रीय मंत्री निसिथ प्रमाणिक ने मतदान के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान कहा कि लोगों के दिल की धड़कन सुनने के बाद तृणणूल कांग्रेस के नेता इस बार भयभीत हैं, इसलिए ये लोग सुबह से कूचबिहार में हिंसा फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसी चीजें तब होती हैं, जब कोई पार्टी वैचारिक मोर्चे पर मर जाती है। टीएमसी अब ऐसी ही स्थिति में आ गई है।

उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के पास अब सिर्फ पुलिस का सहारा लेकर लोगों को धमकाने का ही विकल्प बचा हुआ है। बता दें कि शुक्रवार को प्रदेश की तीन लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है, जिसमें कूचबिहार, जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार शामिल है, लेकिन सर्वाधिक हिंसा कूचबिहार में दर्ज की गई है।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री प्रमाणिक ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ खड़ा होना है, जिन्हें टीेएमसी कार्यकर्ताओं के हमले का शिकार होना पड़ा है। प्रमाणिक ने टीएमसी विधायक उदयन गुहा के उस दावे को सिरे से खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने प्रमाणिक के समर्थकों पर राज्य में हिंसा का माहौल पैदा करने का आरोप लगाया था।

प्रमाणिक ने कहा कि यह टीएमसी की शैली बन चुकी है कि पहले वो परेशानी पैदा करते हैं और इसके बाद वो इसके लिए दूसरों पर आरोप मढ़ते हैं। लेकिन, अब उन्हें अपनी इस प्रवृत्ति की वजह से आम लोगों के बीच विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

About rishi pandit

Check Also

अखिलेश यादव-आजम खान की मुलाकात से यूपी की सियासत में हलचल, क्या कांग्रेस ने सपा को दी 172 सीटों की सूची?

लखनऊ  उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी हलचल तेज हो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *