Monday , November 2 2026
Breaking News

माही भाई और फ्लेमिंग की मौजूदगी से चीजें आसान है: रुतुराज

चेन्नई
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ 58 गेंद में नाबाद 67 की धैर्यपूर्ण पारी खेल कर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने कहा कि टीम के लिए अहम फैसले लेने में महेंद्र सिंह धोनी और मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग की मौजूदगी के कारण उनका काम आसान हो जाता है। चेन्नई ने केकेआर को नौ विकेट पर 137 रन पर रोकने के बाद 17.4 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

मैच को 14 गेंद बाकी रहते सात विकेट जीतने के बाद रुतुराज ने पुरस्कार समारोह में कहा, ‘‘इस टीम में मुझे वास्तव में किसी को कुछ बताने की ज़रूरत नहीं है। हर कोई बहुत उत्साहित है, माही भाई (महेंद्र सिंह धोनी) और (स्टीफन) फ्लेमिंग अभी भी अहम फैसलों को लेने के लिए मौजूद हैं।''

रुतुराज इस मौके पर आईपीएल में अपनी पहली अर्धशतकीय पारी को याद कर थोड़ो भावुक भी हुए। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पुरानी बातें याद आ गई। आईपीएल में जब मैंने अपना पहला अर्धशतक जड़ा था तब भी माही भाई मेरे साथ मैच समाप्त करने के लिए मौजूद थे।''

मैच में धीमी बल्लेबाजी का जिक्र किये जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘अजिंक्य (रहाणे) के चोटिल होने के कारण जिम्मेदारी मेरे ऊपर थी और मैं टीम के दूसरे खिलाड़ियों को कठिन परिस्थिति में नहीं डालना चाहता था।…मैं यह नहीं कहूंगा कि मेरी शुरुआत धीमी है, टी20 में कई बार आप एक या दो गेंदों में चीजों को पलट देते है। कभी-कभी आपको आगे बढ़ने के लिए थोड़े भाग्य की जरूरत होती है। विशेषज्ञ शायद मेरे स्ट्राइक रेट के बारे में बात करेंगे।''

 

About rishi pandit

Check Also

भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 192 रनों का लक्ष्य, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर के तूफानी अर्धशतक

हैमिल्टन भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आज (1 नवंबर) …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *