Friday , October 30 2026
Breaking News

बिहार के बाबा गरीब नाथ मंदिर में फूल-गुलाल से मनाई होली, महादेव की भक्ति में डूबे झूमते रहे भक्त

मुजफ्फरपुर/पटना.

उत्तर बिहार का देवघर कहे जाने वाले बाबा गरीब नाथ धाम में चैत्र माह के पहले दिन फूलों की होली खेली गई। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालु इस अवसर पर शामिल हुए और  हर हर महादेव के नारे  लगाये। बाबा गरीब नाथ धाम में भारी संख्या जुटे हुए श्रद्धालु गरीब नाथ मंदिर के प्रांगण में जमकर फूल और गुलाल की होली खेली। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर फूल और रंगों में सराबोर हो गया।

हिंदू धर्म के परंपरा के अनुसार आज देश भर के कई जगहों पर होली मनाई जा रही है। इसी क्रम में उत्तर बिहार का देवघर कहे जाने वाले बाबा गरीब नाथ धाम में होली खेली गई।और मंदिर का पूरा परिसर रंग में सराबोर हो गया। बाबा गरीब नाथ धाम मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक का कहना है कि चैत्र माह के पहले दिन होली खेली जा रही है। इस क्रम में आज पुराण के अनुसार होली खेली जा रही है। इस मौके पर मुजफ्फरपुर शहर और आसपास के क्षेत्र से भरी संख्या में लोग बाबा गरीब नाथ धाम मंदिर पहुंचे और्ज्मकर होली खेली। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां की होली पारम्परिक तरीके से मनाई जाती है जिसमें काफी संख्या में लोग बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं और महादेव का दर्शन कर पूजा-पाठ तो करते ही हैं, साथ ही साथ जमकर होली का आनंद लेते हैं। फूलों और गुलालों की होली देखने के लिए आज भी यहां सैकड़ो की संख्या में लोग आए। पूरा मंदिर परिसर भगवान भोलेनाथ की मस्ती में झूम उठा। फूल और गुलाल की होली को लेकर मंदिर प्रशासन के द्वारा विशेष तैयारी की गई थी इसके बाद यह आयोजन हुआ है। इसको लेकर मुजफ्फरपुर प्रशासन ने भी व्यवस्था कर रखा है।

About rishi pandit

Check Also

द्वारकाधीश मंदिर में 8 नवंबर को मनेगी दीपावली, 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव

राजसमंद पुष्टिमार्गीय तृतीय पीठ कांकरोली के द्वारकाधीश मंदिर में पीठाधीश्वर गोस्वामी वागीश कुमार महाराज के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *