Monday , November 2 2026
Breaking News

Kuno National Park: कूनो नेशनल पार्क में अफ्रीकी चीतों से ज्यादा हुए देश में जन्मे शावक

  1. 27 को मनाई जाएगी वर्षगांठ, शावकों की संख्या हुई 14
  2. मादा चीता गामिनी ने पांच नहीं छह शावकों को दिया था जन्म
  3. केंद्रीय वनमंत्री ने एक्स पर फोटो वीडियो के साथ साझा की जानकारी

Madhya pradesh sheopur cheetah birth in kuno national parks are more then african cheetah: digi desk/BHN/श्योपुर/ कूनो नेशनल पार्क में गामिनी द्वारा जन्मे शावकों की खुशी एक सप्ताह बाद और बढ़ गई है, क्योंकि गामिनी द्वारा जन्मे शावक पांच नहीं, बल्कि छह हैं। केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर सोमवार को फोटो व वीडियो साझा कर जानकारी दी।

इसके साथ ही कूनो में मौजूद अफ्रीकी चीतों से ज्यादा अब देश की धरती पर जन्मे शावक हो गए हैं। चीतों की संख्या है, जबकि शावकों की संख्या 14 हो गई है। इनमें 27 मार्च 2023 को ज्वाला चीता द्वारा जन्मे शावक की पहली वर्षगांठ कूनो पार्क प्रबंधन मनाएगा। यह चीता पुनर्स्थापाना परियोजना के लिए बड़ी उपलब्धि है। परियोजना के तहत दो चरणों में 20 चीते लाए गए थे, जिनमें से 13 जीवित हैं।

उल्लेखनीय है कि चीता गामिनी ने 10 मार्च को शावकों को जन्म दिया था। पहले चार शावकों के जन्म लेने की जानकारी सामने आई थी, दूसरे ही दिन एक और शावक दिखा था। जिससे इनकी संख्या पांच मानी जा रही थी, अब एक सप्ताह बाद एक और शावक की पुष्टि हुई है। अब तक कूनो नेशनल पार्क में कुल 27 चीते हो गए हैं। जिनमें 14 शावक और 13 वयस्क हैं। इन वयस्कों में छह नर व सात मादा चीता हैं।

कूनो में जन्मे शावक

– 27 मार्च 2023 ज्वाला ने चार शावकों को जन्म दिया, जिसमें से 23 मई को एक व 25 मई को दो शावकों की मौत हो गई।

– 03 जनवरी 2024 आशा ने तीन शावकों को जन्म दिया।

– 22 जनवरी 2024 को ज्वाला ने जन्मे चार शावक।

-10 मार्च 2024 को गामिनी चीता ने जन्मे छह शावक।

About rishi pandit

Check Also

ग्वालियर के पूर्व CMHO पर विभागीय जांच शुरू, 227 पदों पर 387 नियुक्तियां

ग्वालियर. आउटसोर्स कर्मचारियों की नियुक्ति और कार्यादेश जारी करने में स्वीकृत पदों की सीमा का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *