Sunday , November 1 2026
Breaking News

केजरीवाल के खिलाफ दायर मानहानि केस में ट्रायल पर स्टे को सुप्रीम कोर्ट ने एक बार बढ़ा दिया

नई दिल्ली
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दायर मानहानि केस में ट्रायल पर स्टे को सुप्रीम कोर्ट ने एक बार बढ़ा दिया है। शिकायतकर्ता की ओर से यह कहे जाने पर कि वह आम आदमी पार्टी के प्रमुख की तरफ से सार्वजनिक माफी मांगने पर विचार करने को तैयार है, कोर्ट ने दो महीने के लिए स्टे को बढ़ा दिया। केजरीवाल के खिलाफ मानहानि की यह शिकायत यूट्यूबर ध्रुव राठी के एक वीडियो को रीट्वीट करने की वजह से की गई थी, जिसमें भाजपा आईटी सेल को लेकर कई आरोप लगाए गए थे।

केजरीवाल को माफीनामा लिखने के लिए समय देते हुए जस्टिस संजीव खन्ना और दीपांकर दत्ता की बेंच ने कहा, 'यदि आप माफी मांगना चाहते हैं, आप बिना अधिकारों और तर्कों को प्रभावित किए बिना ऐसा कर सकते हैं। या यदि आप चाहते हैं कि आपकी अपील को सुने तो हम कानूनी मुद्दे पर विचार को तैयार हैं कि रीट्वीट करना आपराधिक मानहानि है या नहीं।' मामले की अगली सुनवाई 13 मई को शुरू होने वाले सप्ताह में होगी। तब तक के लिए सर्वोच्च अदालत ने ट्रायल कोर्ट में सुनवाई पर रोक लगा दी।

 

About rishi pandit

Check Also

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अपर मुख्य सचिव समेत 15 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले उत्तर प्रदेश में 15 IAS अफसरों का ट्रांसफर, झांसी मंडलायुक्त समेत कई अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी योगी सरकार ने फिर किया प्रशासनिक बदलाव, अपर मुख्य सचिव समेत 15 वरिष्ठ IAS अफसर इधर से उधर

लखनऊ  यूपी विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में लगातार पुलिस और प्रशासनिक विभाग में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *