जयपुर.
शिप्रा पथ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को गिरफ्तार कर उसके पास से एक देशी पिस्टल और एक कारतूस सहित दो चोरी की बाइक बरामद की है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने जयपुर शहर में अलग-अलग जगह पर पीजी से मोबाइल चोरी करने की वारदात को अंजाम देना कबूला है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण दिगंत आनंद ने बताया कि शिप्रापथ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरदीन निवासी किरतपुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल दिल्ली को मुखबिर की सूचना पर वीटी रोड से गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से एक देशी पिस्टल और एक कारतूस जब्त किया है और चोरी की बाइक भी पकड़ी है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपित की गैंग यूपी से हथियार सस्ते दामों में खरीद कर जयपुर लाकर बेचते है। साथ ही उसके दो साथी जयपुर में रहते है और पीजी से मोबाइल चोरी की वारदात करते है। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है।
Bhaskar Hindi News