Saturday , October 31 2026
Breaking News

राजस्थान के जयपुर में डाॅक्टरों की एक बड़ी लापरवाही, AB+ की जगह चढ़ा दिया O+ ब्लड, मौत

जयपुर
राजस्थान के जयपुर में डाॅक्टरों की एक बड़ी लापरवाही देखने को मिली। जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में  भर्ती युवक को अस्पताल के कर्मचारियों ने गलत ग्रुप का ब्लड चढ़ा दिया जिससे युवक की मौत हो गई है। मामला सुर्खियों में आते ही सरकार ने संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। जानकारी के अनुसार, बांदीकुई शहर का रहने वाला 23 वर्षीय सचिन शर्मा का कोटपुतली शहर में एक्सीडेंट हो गया था, जिसके बाद उसे  राजकीय सवाई मान सिंह (SMS) अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया और उसे  AB+ खून की जरूरत थी लेकिन डाॅक्टर ने उसे  O+ ब्लड चढ़ाया दिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई और उसकी मौत हो गई।  

एसएमएस अस्पताल के अधीक्षक अचल शर्मा ने कहा कि मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच समिति बनाई है.। जांच रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में एक अधिकारी ने कहा कि गलत ब्लड चढ़ाए जाने से मरीज की दोनों किडनी फेल हो गईं और उसे डायलिसिस (dialysis) पर रखा गया, लेकिन मरीज का स्वास्थ्य और ज्यादा खराब होता चला गया और उसकी जान चली गई।
 
दरअसल, एक्सीडेंट में सचिन का ब्लड ज्यादा बह गया था जिस बीच उसे खून की जरूरत थी। इसको लेकर डॉक्टरों ने सचिन को ब्लड चढ़ाने को कहा. सचिन को एबी पॉजिटिव ब्लड चाहिए था, लेकिन वार्ड ब्वॉय ने दूसरे मरीज का 'O पॉजिटिव' ब्लड की पर्ची थमा दी। इसके बाद सचिन को जब AB+ की जगह O+ ब्लड चढ़ाया गया तो उसकी हालत और ज्यादा खराब हो गई। वहीं, सवाईमान सिंह अस्पताल के अधीक्षक राजीव बगरट्टा ने कहा कि ये बहुत दुखद घटना है. ये बात सामने आई थी, इसकी जांच के लिए हमने एक कमेटी कल ही गठित कर दी. उसमें सभी विषयों पर जांच हो रही है।

 

About rishi pandit

Check Also

रांची में दिवाली मेले की धूम, 300 से अधिक स्टॉल पर मिल रहे देशभर के स्वदेशी उत्पाद

रांची दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही राजधानी रांची में उत्सव का माहौल बनने लगा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *