Monday , November 2 2026
Breaking News

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने महाठग सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ वापस लिया केस

मुंबई
200 करोड़ की ठगी के मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद मुख्य आरोपी सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने दिल्ली की एक कोर्ट में दाखिल मुकदमा वापस ले लिया है. जैकलीन ने अपनी याचिका में सुकेश पर आरोप लगाए थे कि वो मीडिया हाउस के जरिए उन्हें धमकी दे रहे हैं.  

जैकलीन और सुकेश मामले में एक्ट्रेस ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से अपनी वो याचिका वापस ले ली है जिसमें ठग सुकेश चंद्रशेखर को उनसे संबंधित कोई भी पत्र मीडिया में जारी करने से रोकने के लिए निर्देश देने की मांग की गई थी.  

जैकलीन फर्नांडीज की याचिका पर पटियाला हाउस कोर्ट ने आदेश में कहा कि अभिनेत्री जैकलीन की तरफ़ से जो आवेदन किया गया था उसे वापस लिया गया है लिहाजा अदालत इस मामले का निपटारा करती है यानी अब ये मामला खत्म हो गया है.  

जैकलीन ने सुकेश चंद्रशेखर पर लगाए थे ये आरोप

बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर 200 करोड़ रुपये की रंगदारी मामले में मुख्य आरोपी है. जैकलीन ने अपनी शिकायत में कहा था कि सुकेश द्वारा मीडिया को उनके नाम पर पत्र लिखना उन्हें डराने और धमकाने की साजिश है ताकि वह अभियोजन पक्ष के गवाह के रूप में अदालत के सामने सच्चाई का खुलासा न कर सके. जैकलीन ने अदालत से प्रार्थना की थी कि वह जांच एजेंसी और जेल अधीक्षक, मंडोली को निर्देश जारी करे कि वह चन्द्रशेखर को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से उन्हें कोई और पत्र, संदेश या बयान जारी करने से तुरंत रोकें.

 

About rishi pandit

Check Also

32 साल बाद फिर सिनेमाघरों में लौटेगी ‘मोहरा’, नसीरुद्दीन शाह के खतरनाक किरदार ने बनाया था यादगार

90 के दशक की बात ही कुछ और थी, जब फिल्में सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *