Monday , November 2 2026
Breaking News

थानेदार को गोली मारने की धमकी देने वाले बीजेपी विधायक का बेटा गिरफ्तार, पिता ने निकाला विरोध मार्च

दरभंगा.

दरभंगा के अलीनगर से बीजेपी विधायक मिश्रीलाल यादव के बेटे धीरज यादव को पुलिस ने नवादा के रजौली से गिरफ्तार कर लिया है। धीरज पर आरोपी को नहीं छोड़ने पर केवटी थानाध्यक्ष को गाली-गलौज करते हुए जान से मार देने की धमकी देने का आरोप  है। इस मामले में थानाध्यक्ष अनोज कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं पिता विधायक मिश्रालाल अपने बेटे को बेकसूर बताते हुए पुलिस पर ही बेटे का एनकाउंटर करने का आरोप लगाा है। साथ ही बेटे धीरज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के विरोध में समर्थकों ने केवटी में मार्च निकाला। इस मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंची हुई है।

दरअसल केवटी थाना क्षेत्र के आरोपी लालधारी यादव को पुलिस ने एक मामले में गिरफ्तार किया था। आरोपी लालधारी यादव के खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी हुआ था। आरोपी लालधारी यादव को छुड़ाने के लिए विधायक के पुत्र धीरज यादव थानाध्यक्ष पर लगातार दबाव बना रहे थे। जब थानाध्यक्ष ने लालधारी यादव को नहीं छोड़ा तो उनके मोबाइल पर लगभग 50 बार फोन कर छोड़ने का दबाव बनाया। इसके बाद भी नहीं छोड़ा तो धीरज यादव ने थानाध्यक्ष गोली मारने की धमकी दी थी। इससे पहले कल मोकामा पुलिस ने बाईपास में चेकिंग के दौरान रविवार को रुपौली की जदयू विधायक बीमा भारती के पति अवधेश मंडल, पुत्र राजकुमार राजा और भतीजा पंकज कुमार सहित नौ लोगों को अवैध रूप से लाइसेंसी राइफल का इस्तेमाल करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में केस दर्ज करते हुए पुलिस ने सहायक पुलिस अधीक्षक  अपराजित लोहान के नेतृत्व में सोमवार की देर रात को बाढ़ सिविल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में सभी अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।

आपको बता दें मिश्रीलाल यादव दरभंगा के अलीनगर से बीजेपी से विधायक हैं। 2020 में मुकेश सहनी की वीआईपी से चुनाव लड़ा था। और फिर बीजेपी में शामिल हो गए। नीतीश सरकार के फ्लोर टेस्ट के दौरान सदन में मिश्रीलाल मौजूद रहे थे।

About rishi pandit

Check Also

उर्दू अकादमी के निवर्तमान चेयरमैन के घर मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

गोरखपुर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को उर्दू अकादमी के निवर्तमान चेयरमैन चौधरी कैफुलवरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *