Sunday , November 1 2026
Breaking News

म्यूनिशन इंडिया ने सऊदी अरब के साथ 225 मिलियन डॉलर की बड़ी बारूद डील पर हस्ताक्षर किए

नई दिल्ली
म्यूनिशन इंडिया ने सऊदी अरब के साथ 225 मिलियन डॉलर की बड़ी बारूद डील पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता भारत के रक्षा निर्यात ऑर्डर्स में से एक है। इस कार्यक्रम में जनरल अथॉरिटी ऑफ मिलिट्री इंडस्ट्रीज, केएसए के गवर्नर महामहिम अहमद अब्दुलअजीज अल-ओहाली और राज्य के रक्षा मंत्री अजय भट्ट ने भाग लिया।

कार्यक्रम दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास की हालिया श्रृंखला के बाद आयोजित हुआ है। इन अभ्यासों में सेना की पैदल सेना के साथ 'सदा तानसीक' और दोनों देशों के विशेष बलों के साथ 'डेजर्ट साइक्लोन' शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त, IIT,मद्रास के सहयोग से भारत का पहला 155 स्मार्ट गोला बारूद विकसित कर रहा है। बता दें कि  म्यूनिशन्स इंडिया लिमिटेड, भारत के रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम में से एक है।

About rishi pandit

Check Also

बेंगलुरु के 5-स्टार होटल में बड़ा हादसा, स्विमिंग पूल में करंट लगने से 2 विदेशियों की मौत; कई घायल

बेंगलुरु  कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के एक 5 स्‍टार होटल के स्‍वीमिंग पूल में अचानक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *