Sunday , November 1 2026
Breaking News

MP: मुख्यमंत्री ने 1.29 करोड़ महिलाओं के खाते में जारी की 1576 करोड़ की राशि

  • त्यौहार हमारे जीवन में उमंग और उल्लास भरते हैं – मुख्यमंत्री
  • हमारे देश में महिलाओं को सर्वाधिक सम्मान दिया जाता है – मुख्यमंत्री


सतना/भोपाल,भास्कर हिंदी न्यूज़/ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंडला जिले में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में सिंगल क्लिक से लाड़ली बहना योजना के हितग्राहियों को राशि जारी की। मुख्यमंत्री ने इस योजना से लाभान्वित 1.29 करोड़ महिलाओं के बैंक खाते में 1576 करोड़ की राशि जारी की। सतना जिले की 3 लाख 84 हजार 886 महिला हितग्राहियों के खाते में 47.6 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की गई है। मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से सामाजिक न्याय विभाग की विभिन्न 12 तरह की पेंशन योजनाओं से 56 लाख से अधिक हितग्राहियों के बैंक खाते में 340 करोड़ रुपए की राशि जारी की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में बसंत पंचमी के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। त्यौहार हमारे जीवन में उमंग और उल्लास भरते हैं। त्यौहारों और पर्वों का निर्धारण वैज्ञानिक दृष्टिकोण से ऋतु के अनुकूल किया गया है। इस कार्यक्रम का पूरे प्रदेश में नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों में सजीव प्रसारण किया गया। सतना जिले में लाड़ली बहना योजना के हितग्राहियों को जारी राशि का कार्यक्रम कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में देखा गया। सतना एनआईसी कक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, उपाध्यक्ष सुष्मिता सिंह परिहार, सीईओ जिला पंचायत डॉ परीक्षित झाड़े, श्रीमती आशा शुक्ला, जिला कार्यक्रम अधिकारी सौरभ सिंह, सीडीपीओ पुनीत शर्मा सहित लाड़ली बहना योजना के लाभान्वित हितग्राही एवं सामाजिक न्याय विभाग की पेंशन योजनाओं के हितग्राही उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज लाड़ली बहना योजना के हितग्राहियों तथा पेंशन हितग्राहियों के खाते में राशि जारी की गई है। हमारे देश में नारियों को सर्वाधिक सम्मान दिया जाता है। प्राचीन काल से नारियों को समाज में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त है। हम अपने देश को भी भारत माता कहकर भी संबोधित करते हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अद्भुत नेता हैं। उनके मन में माताओं और बहनों के लिए विशेष स्नेह और आदर है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से मोदी जी ने देश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया है। मोदी जी हैं तो देश के विकास की गारंटी है। जन-जन के नेता लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 11 जनवरी को झाबुआ की पावन धरा पर आ रहे हैं।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंडला जिले के रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय परिसर के कार्यक्रम में चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट के ललित कला संकाय के विद्यार्थियों द्वारा निर्मित वीरांगना रानी दुर्गावती की आकर्षक प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होने कहा कि नई शिक्षा नीति में रानी दुर्गावती के बलिदान को पाठ्यक्रम में शामिल कर विद्यार्थियों को पढ़ाया जायेगा। इसी प्रकार डिंडोरी जिले की पवित्र भूमि से रानी अवंतीबाई के 1857 की क्रांति में योगदान को स्मरण करते हुये मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि आदिवासी अंचल की यह पवित्र भूमि वैभवशाली और वीरता की विरासत को समेटे हुये है। उन्होने बताया कि जबलपुर के मदनमहल की पहाड़ियों पर 100 करोड़ रुपये की लागत से रानी दुर्गावती संग्रहालय भी बनेगा। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि मंडला जिले में एक्सीलेंस कॉलेज अगले सत्र से प्रारंभ करने के प्रयास किये जायेंगे। इसके अलावा सभी जिलों में एक-एक एक्सीलेंस कॉलेज खुलेंगे। उन्होने कहा कि मंडला-डिंडोरी जिले में जड़ी-बूटियों और आयुर्वेद की विपुल संभावनाओं के फलस्वरुप मंडला जिले में आयुर्वेद कॉलेज भी खोला जायेगा।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने इस अवसर पर मंडला जिले में 134 करोड़ रुपये लागत के 27 विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में उज्जवला योजना के तहत 45 लाख 79 हजार बहनों के परिवारों को 450 रुपये में गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराने 118 करोड़ रुपये की सब्सिडी जारी की गई है। प्रदेश में 85 लाख परिवारों को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराये गये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मकर संक्रांति की तरह सूर्य के उत्तरायण का त्यौहार बसंत पंचमी उमंग और उत्साह से मनायें। उन्होने बताया कि हमारे त्यौहार, इस अवसर पर खेले जाने वाले पारम्परिक खेलों को शासकीय स्तर पर आयोजन करने का निर्णय लिया है।

About rishi pandit

Check Also

तमन्ना भाटिया ने किए महाकाल के दर्शन, मां के साथ भस्म आरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद

उज्जैन  बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया शनिवार सुबह धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचीं. यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *