Saturday , October 31 2026
Breaking News

आंतरिक सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया, ‘भारत-म्यांमार के बीच फ्री आवाजाही पर रोक’

नई दिल्ली
आंतरिक सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार ने गुरुवार को बड़ा फैसला लिया। सुरक्षा के लिहाज से गृह मंत्रालय ने भारत-म्यांमार सीमा पर फ्री आवाजाही व्यवस्था (एफएमआर) को समाप्त करने की घोषणा की है। इसकी जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने एक्स अकाउंट के जरिए दी।

गृह मंत्री ने लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हमारी सीमाओं को सुरक्षित करने का संकल्प है। गृह मंत्रालय (एमएचए) ने फैसला किया है कि देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए म्यांमार के बॉर्डर से लगे भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों की जनसांख्यिकीय संरचना को बनाए रखने के लिए फ्री आवाजाही व्यवस्था (एफएमआर) को खत्म कर दिया जाएगा। अमित शाह ने बताया, विदेश मंत्रालय फिलहाल इसे खत्म करने की प्रक्रिया में है, इसलिए गृह मंत्रालय ने एफएमआर को तत्काल निलंबित करने की सिफारिश की है।

इससे पहले 6 फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया के जरिए घोषणा की थी कि भारत-म्यांमार सीमा पर 1,643 किलोमीटर लंबी बाड़ लगाई जाएगी। सीमा पर बेहतर निगरानी की सुविधा के लिए एक गश्ती ट्रैक भी बनाया जाएगा।अमित शाह ने जानकारी दी थी कि मणिपुर के मोरेह में 10 किलोमीटर की दूरी पर पहले ही बाड़ लगाई जा चुकी है।

गृह मंत्रालय के फैसले पर मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने एक्स पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस फैसले का स्वागत करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया है। सीएम बीरेन सिंह ने इसे ऐतिहासिक फैसला बताते हुए कहा कि इससे घुसपैठ पर लगाम लगेगी और देश की आंतरिक सुरक्षा मजबूत होगी।

 

About rishi pandit

Check Also

विदेश यात्रा होगी आसान! 1 नवंबर से 7 एयरपोर्ट्स पर शुरू होगा डिजी यात्रा का ट्रायल

नई दिल्ली  अब विदेश जाने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट पर बार-बार अपने कागजात दिखाने और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *