Monday , February 3 2025
Breaking News

राज्य

महाकुंभ भगदड़ पर चिदानंद सरस्वती की अपील, श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएं सभी स्कूल-कॉलेज

प्रयागराज महाकुंभ भगदड़ पर परमार्थ निकेतन आश्रम के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि मौनी अमावस्या पर सारी व्यवस्थाएं थीं, लेकिन कुछ लोगों की गलती की वजह से घटना हो गई। लोगों ने प्रशासन की बात नहीं मानी और बैरिकेडिंग को अनदेखा किया। हम सभी लोगों की मौत पर …

Read More »

महाकुंभ नगर में हालात सामान्य, स्नान ध्यान का क्रम निर्बाध रुप से जारी

महाकुंभ नगर मौनी अमावस्या स्नान पर्व के दौरान हुये हादसे के बाद महाकुंभ मेला क्षेत्र में गुरुवार को स्थिति बिल्कुल सामान्य हो चुकी है और श्रद्धालुओं के स्नान ध्यान का क्रम निर्बाध रुप से जारी है। अधिकृत जानकारी के अनुसार आज सुबह दस बजे तक 82 लाख से अधिक श्रद्धालु …

Read More »

झारखण्ड- जनजातीय कल्याण मंत्री ने किया चित्रकार शिविर का उद्घाटन, ‘विरासत के रंगों में जनजातीय शौर्यगाथा’

रांची। कल्याण मंत्री श्री चमरा लिंडा ने कहा कि सरकार, झारखंड की जनजातीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। झारखंड की जनजातीय कला और संस्कृति को संजोने और जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के गौरवशाली इतिहास को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित करने के उद्देश्य से ही राज्य-स्तरीय जनजातीय …

Read More »

राजस्थान-पूर्वोत्तर राज्यों के विद्यार्थियों ने किया विधानसभा का भ्रमण, ‘कश्मीर हो या गुवाहाटी, अपना देश-अपनी माटी: देवनानी’

जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से बुधवार को पूर्वोत्तर के सात राज्यों मणिपुर, नागालैण्ड, असम, सिक्किम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा के तीस विद्यार्थियों के प्रतिनिधि मंडल ने स्टूडेन्टस एक्सपीरियन्स इन्टर स्टेट लिविंग प्रोग्राम के तहत शिष्टाचार भेंट की। देवनानी ने इस अवसर पर विद्यार्थियों से संवाद करते हुये …

Read More »

बाहुबली अनंत सिंह को एमपीएमएल कोर्ट से राहत नहीं मिली, अदालत ने पुलिस से मांगी केस डायरी

पटना मोकामा के बाहुबली अनंत सिंह को एमपीएमएल कोर्ट से राहत नहीं मिली है। पंचमहला में हुई गोलीबारी कांड में अनंत सिंह को अदालत से जमानत के लिए अभी और इंतजार करना होगा। अनंत सिंह की जमानत अर्जी पर सुनवाई के दौरान अदालत ने पटना पुलिस से केस डायरी मांगी …

Read More »

झारखण्ड-मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने हॉकी ओलंपियन सलीमा और निक्की को किया सम्मानित, ‘खिलाड़ियों से हमने वादा पूरा किया’

रांची। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में हॉकी में राज्य एवं देश का नाम रोशन करने वाली ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी सुश्री सलीमा टेटे और सुश्री निक्की प्रधान को रांची के हरमू स्थित आवासीय कॉलोनी में 3750 वर्ग फीट भूखंड आवंटन का कागजात …

Read More »

झारखण्ड-मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को किया नमन, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

रांची। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि (शहीद दिवस) पर उन्हें आज पूरा राष्ट्र श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहा है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बापू वाटिका, मोरहाबादी, रांची में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी के सम्मान में बापू की प्रतिमा के समक्ष पूर्वाह्नन …

Read More »

बिहार-गया में महाबोधि मंदिर तक निकली ज्ञान यात्रा, देश-विदेश के बौद्ध श्रद्धालु शामिल

गया. बिहार के बोधगया में गुरुवार को ढुंगेश्वरी पहाड़ी की तलहटी से विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर तक ज्ञान यात्रा शुरू हुई। पदयात्रा में देश-विदेश के बौद्ध धर्म गुरु और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। यह यात्रा भगवान बुद्ध के पद चिह्नों पर चलने और उनके संदेशों को जन-जन तक …

Read More »

एक बार फिर महाकुंभ में हुआ हादसा, छतनाग के पास टेंट सिटी में लगी भीषण आग

प्रयागराज महाकुंभ में एक बार फिर गुरुवार की दोपहर भीषण आग लग गई। इससे एक दर्जन से ज्यादा टेंट जल गए हैं। इस बार आग छतनाग घाट नागेश्वर घाट सेक्टर 22 के पास टेंट सिटी में लगी है। झूंसी की तरफ छतनाग के पास मेला के किनारे यह घाट है। …

Read More »

बिहार-नवादा में 50 हजार का इनामी नक्सल कमांडर उमेश गिरफ्तार, 10 साल से था फरार

नवादा। नवादा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जहां 10 साल से फरार 50 हजार का इनामी नक्सली कमांडर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक सभाकक्ष में पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि नवादा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। कौआकोल …

Read More »