Sunday , November 1 2026
Breaking News

उत्तर प्रदेश में उन्नाव जिले के एक स्थानीय मंदिर में 22 जनवरी को एक कार्यक्रम के आयोजन के लिए चंदा मांगते समय आपस में भिड़े दो पक्ष, जमकर हुई मारपीट

उन्नाव  
उत्तर प्रदेश में उन्नाव जिले के एक स्थानीय मंदिर में 22 जनवरी को एक कार्यक्रम के आयोजन के लिए चंदा मांगते समय कथित तौर पर हमला किए जाने से 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने आरोप लगाया कि विनोद कश्यप और उसका भाई रविवार दोपहर गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में 22 जनवरी को एक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए चंदा मांग रहे थे, तभी क्षेत्र के दूसरे समुदाय के लोगों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में घायल दोनों भाइयों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनमें से एक विनोद कश्यप की बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इस मामले में गंगाघाट थाने में मामला दर्ज किया गया है।

घायलों में से एक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह ने बताया कि 14 जनवरी को सुबह करीब 11 बजे गंगाघाट थाना क्षेत्र के चंपापुरवा में मारपीट में दो लोग घायल हो गए थे। इस संबंध में शिकायत के बाद गंगाघाट थाने में काले खां और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी घायलों में से एक विनोद की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद प्राथमिकी में संबंधित धाराएं जोड़ी गईं। एएसपी ने कहा कि आरोपी काले खान, छोटू खान, सुहैल, जमशेद को हिरासत में ले लिया गया है।

चंदा मांगते समय दोनों भाईयों को दूसरे पक्ष ने हमला कर किया था घायल
परिजनों के मुताबिक, 22 जनवरी को एक स्थानीय मंदिर में एक कार्यक्रम के लिए चंदा मांगते समय हुए विवाद में विनोद पर काले खान और उसके साथियों ने हमला कर घायल कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा ने मृतक की पत्नी की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी का हवाला देते हुए धार्मिक आधार पर विवाद से इनकार किया है। पुलिस ने बताया कि एक घायल की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने यातायात जाम कर दिया, लेकिन प्रशासन के समझाने के बाद वह लोग वहां से चले गए और यातायात सामान्य हो गया।

About rishi pandit

Check Also

CM योगी का बड़ा दावा, यूपी की वोटर लिस्ट से गायब हुए एक करोड़ से ज्यादा हिंदू मतदाताओं के नाम

 लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वोटर लिस्ट में बड़ी संख्या में हिंदू …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *