Monday , November 2 2026
Breaking News

अजमेर : नए स्टैंड पर रोडवेज बस की टक्कर से मासूम बच्ची की मौत, मां गंभीर रूप से घायल

अजमेर.

अजमेर जिले के मदनगंज किशनगढ़ के नए बस स्टैंड पर अनियंत्रित रोडवेज बस ने मां और उसके दो बच्चों को चपेट में ले लिया। हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई और मां गंभीर रूप से घायल हो गई। गनीमत रही कि 2 साल का बच्चा बाल-बाल बच गया। मदनगंज पुलिस ने राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल में भर्ती कराया। महिला को गंभीर हालत में अजमेर रेफर कर दिया गया।

मदनगंज सीआई घनश्याम सिंह ने बताया कि सोजत गागुड़ा निवासी शबाना, बेटी माहिरा और बेटे आयुष के साथ बस से सवार होकर किशनगढ़ नए बस स्टैंड पहुंची थी। शबना अपने पीहर पचीपला भोगादीत जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। इस दौरान बस स्टैंड पर आई आबूरोड डिपो के चालक ने मां समेत दो बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया। बच्ची के ऊपर से बस का टायर निकल गया। अचानक हुए हादसे से बस स्टैंड के बाहर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल महिला और बच्चों को बस के नीचे से बाहर निकालते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने बेटी माहिरा को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत होने के कारण मां शबाना को अजमेर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बस जब्त कर मामले की जांच शुरू की है। बच्ची का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

About rishi pandit

Check Also

राष्ट्रीय सर्वे में सीएम योगी का जलवा, बेस्ट चीफ मिनिस्टर श्रेणी में शीर्ष पर रहे यूपी के मुख्यमंत्री

लखनऊ  फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट के संयुक्त 'बेस्ट चीफ मिनिस्टर सर्वे 2026' में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *