Monday , November 2 2026
Breaking News

रायपुर में दिनदहाड़े कारोबारी को मारी गोली, व्यापारी अस्पताल में भर्ती

रायपुर
छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बदमाश बेखौफ होकर अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला लाभांडी से सामने आया है। यहां एक बदमाश ने दिनदहाड़े एक शख्‍स पर फायरिंग कर दी। शहर में दिनदहाड़े हुई फायरिंग के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस ने इस मामले एक आरोपित को पकड़ लिया है। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है और आरोपित से पूछताछ कर रही है। यह मामला तेलीबंधा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार रायपुर के तेलीबांधा क्षेत्र में लाभांडी में बुधवार सुबह 11:30 बजे गोली चलने की एक घटना हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपित अमन शर्मा ने रायपुर के व्‍यापारी संदीप कुमार पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में व्‍यापारी संदीप के सीने में गोली जा लगी। घायल व्‍यापारी को इलाज के लिए अस्‍पताल भेजा गया है। फायरिंग के बाद इलाके अफरा-तफरी मच गई।

इधर, पुलिस ने आरोपित को कट्टे के साथ पकड़ लिया गया है। घटनास्थल में पुलिस अधीक्षक सहित स्‍थानीय थाना की पुलिस मौजूद है। पुलिस ने बताया कि आरोपित अमन शर्मा ओडिशा के सुंदरगढ़ का रहने वाला है। आरोपित को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपित से घटना के कारण के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

About rishi pandit

Check Also

गढ़ कलेवा के स्टॉल में स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद ले रहे नागरिक

रायपुर  छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा और खान-पान की झलक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *