Sunday , November 1 2026
Breaking News

श्रिया रेड्डी प्रभास के साथ आएंगी नजर

मुंबई

साउथ सुपरस्टार प्रभास की आने वाली फिल्म ‘सालार पार्ट 1- सीजफायर’ आजकल सुर्खियों में हैं। यह फिल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में साउथ एक्ट्रेस श्रिया रेड्डी भी अहम किरदार में नजर आएंगी। श्रिया पूर्व इंडियन क्रिकेटर भरत रेड्डी की बेटी हैं। भरत रेड्डी मुख्य रूप से विकेट-कीपर थे।

उन्होंने कई एक दिवसीय अंतररार्ष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबलों में विकेट कीपिंग के साथ ही बल्लेबाजी भी की थी। हाल ही में श्रिया ने ‘सालार’ फिल्म की तुलना ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ से की थी। श्रिया मुख्य तौर से तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में काम करती हैं। एक्टिंग से पहले वे वीडियो जॉकी, प्रोड्यूसर, टीवी प्रेजेंटर रह चुकी हैं। श्रिया ने साल 2002 में रिलीज हुई तमिल फिल्म 'सुरमई' से अपना डेब्यू किया था। जब श्रिया स्कूल में पढ़ती थीं, उस समय उनके पास मॉडलिंग के ऑफर आए थे। लेकिन उनके पिता चाहते थे कि श्रिया अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। कुछ समय बाद एक्ट्रेस को एक लीड म्यूजिक चैनल ने श्ख (वीडियो जॉकी) का काम ऑफर किया। इस बार श्रिया ने अपने पिता को मनाया और यह ऑफर एक्सेप्ट किया। यह श्रिया के करियर के लिए अच्छा साबित हुआ। वे बतौर श्ख श्रिया बनकर पॉपुलर हुईं। हालांकि श्रिया के पेरेंट्स नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी एक्टिंग की दुनिया में कदम रखे। लेकिन श्रिया ने हार नहीं मानी और फाइनली अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की। पहली फिल्म ‘सुरमई’ में उन्होंने कैमियों किया। वहीं दूसरी फिल्म फ्लॉप हो जाने की वजह से श्रिया ने एक साल तक कोई फिल्म नहीं की। फिर साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म ‘ब्लैक’ श्रिया के लिए अच्छी साबित हुई। इसके बाद उनके फिल्मी सफर ने रफ्तार पकड़ ली।

साल 2006 में रिलीज हुई श्रिया की फिल्म ‘वेयइल’ और 2008 की फिल्म ‘कांचीवरम’ को नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसके बाद साल 2008 में श्रिया ने एक्टर, प्रोड्यूसर विक्रम कृष्णा से शादी कर ली। विक्रम कृष्णा दिग्गज फिल्म प्रोड्यूसर जीके रेड्डी के बेटे हैं। शादी के बाद श्रिया ने तकरीबन 8 साल का ब्रेक लिया और फिर 2018 में रिलीज हुई तमिल फिल्म ‘अंडावा कैनम’ से फिल्म इंडस्ट्री में वापसी की। श्रिया रेड्डी ने एक इंटरव्यू के दौरान आने वाली फिल्म ‘सालार’ के बारे में बातचीत की। उन्होंने कहा- ‘सालार’ एक बेहद रोमांचक फिल्म है जो कि दर्शकों के होश उड़ा देगी। इस फिल्म की दुनिया अद्भुत और बिल्कुल नई है। यह फिल्म ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ से कम नहीं है। श्रिया ने फिल्म में अपने किरदार को काफी दमदार और शक्तिशाली बताया।

 

About rishi pandit

Check Also

32 साल बाद फिर सिनेमाघरों में लौटेगी ‘मोहरा’, नसीरुद्दीन शाह के खतरनाक किरदार ने बनाया था यादगार

90 के दशक की बात ही कुछ और थी, जब फिल्में सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *