Saturday , October 31 2026
Breaking News

National: मनोज ने मराठा आरक्षण को लेकर खत्म किया अनशन, सरकार से कहा- दो माह में लागू करें, वरना…

National manoj jarange ends his fast regarding maratha reservation manoj jarange warned the government: digi desk/BHN/जालना/ मनोज जारांगे मराठा आरक्षण को लेकर नौ दिन से अनशन पर बैठे थे। उन्होंने अपना अनिश्चितकालीन अनशन खत्म कर दिया है। इस दौरान उन्होंने सरकार को चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि सरकार को दो माह में मराठा आरक्षण लागू करने का कहा है।

राज्य सरकार ने चार मंत्रियों को जालना जिले में मनोज जारांगे के गांव में भेजा था। उन्होंने वहां जारांगे से मुलकात कर भूख हड़ताल को खत्म करने का अनुरोध किया। जारांगे ने जूस पिया और अनिश्चितकालीन अनशन तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने अगर दो माह के भीतर मराठा आरक्षण को लेकर निर्णय ले, नहीं तो मुंबई तक मार्च निकाला जाएगा। इस दौरान जारांगे ने कहा कि मैं तब तक अपने घर में नहीं जाऊंगा, जब तक सभी मराठाओं को आरक्षण का लाभ नहीं मिल जाता।

हिंसक हो गया था आंदोलन

महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण के दौरान कई जगह हिंसा हुई। मराठा आरक्षण के आंदोलन में हिस्सा ले रहे लोगों ने कई नेताओं के घरों और पार्टी दफ्तरों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। पूरे राज्य में इस आंदोलन की वजह से 12 करोड़ का नुकसान हुआ। 160 लोगों को गिरफ्तार किया गया। प्रशासन ने हिंसक आंदोलन को देख पार्टी दफ्तरों और नेताओं के घरों की सुरक्षा को बढ़ा दिया था।

About rishi pandit

Check Also

BJP की तैयारी देख सपा प्रमुख के हौसले अभी से पस्त’, कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय का अखिलेश पर तीखा हमला

BJP की तैयारी देख सपा प्रमुख के हौसले अभी से पस्त', कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *