Tuesday , August 12 2025
Breaking News

18 सितंबर को रीवा में ‘आप’ की महारैली, केजरीवाल व पंजाब के CM करेंगे संबोधित, विंध्य के 8 जिलों से कार्यकर्ताओं को बुलाने का लक्ष्य

रीवा, भास्कर हिंदी न्यूज़/ शहर के स्वयंवर मैरिज हॉल में रविवार की शाम आम आदमी पार्टी ने प्रेसवार्ता आयोजित की। वार्ता में 18 सितंबर को रीवा के एसएएफ मैदान में की जा रही महारैली के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। प्रदेशाध्यक्ष एवं सिंगरौली महापौर रानी अग्रवाल ने बताया कि आप के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पंजाब के CM भगवंत मान सभा को संबोधित करेंगे। दिल्ली की भांति अरविंद केजरीवाल MP के लोगों को 10 गारंटी देंगे।

आम आदमी पार्टी के सह प्रभारी दिनेश चड्ढा ने कहा कि सोमवार को दोपहर 2 बजे अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान रीवा पहुंचकर महारैली को संबोधित करेंगे। महारैली को लेकर सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के लिए मंच तैयार किया गया है। इसके अलावा महारैली में आने वाले लोगों के लिए अलग-अलग डोम तैयार किए गए हैं। विंध्य वासियों से भारी संख्या में पहुंचने की अपील की गई है।

प्रदेश प्रभारी एवं दिल्ली के विधायक भूपेंद्र सिंह जून ने कहा कि रीवा में होने वाली महारैली में 1 लाख से ज्यादा लोग जुटेंगे। विंध्य में होने वाली आप की रैली ऐतिहासिक और अविस्मरणीय होने वाली है। आगे बताया कि ये रैली मध्य प्रदेश की राजनीति को एक अलग दिशा देने वाली। विंध्य के सिंगरौली से महापौर की सीट आ चुकी है। अब महारैली के बाद विंध्य से ही परिवर्तनकारी साबित होगी।

राष्ट्रीय संयुक्त सचिव पंकज सिंह ने कहा कि एमपी की जनता भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों से तंग आ चुकी है। अब बदलाव चाहती है। एमपी के लोगों ने दिल्ली और पंजाब के विकास कामों को देखा है। इसलिए अब लोग आप की ओर उम्मीद की नजर से देख रहे हैं। प्रदेश की जनता का मन आप की ओर लगभग बन चुका है। ऐसे में आप तैयार है। अबकी बार मध्य प्रदेश में बदलाव तय है।

प्रेसवार्ता के समय सिरमौर से आप की प्रत्याशी सरिता पाण्डेय समेत आप के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रेसवार्ता के दौरान रीवा शहर के दो वरिष्ठ नेताओं ने आप की सदस्यता ली है।

About rishi pandit

Check Also

जबलपुर सिहोरा में दिनदहाड़े डकैती, माइक्रो फाइनेंस बैंक से 12 किलो सोना और ₹5 लाख लूट

 जबलपुर जबलपुर जिले के सिहोरा के खितौला में सोमवार की सुबह पांच बदमाशों ने कट्टे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *