Monday , November 2 2026
Breaking News

MP: नाले में सेल्फी लेते समय 2 युवक तेज बहाव में बहे, 32 घंटे बाद भी नहीं चला पता

Madhya pradesh balaghat while taking selfie in ghogra drain 2 youths were swept away in strong current not found even after 32 hours: digi desk/BHN/बालाघाट/ जिले के रूपझर थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी बिठली के आमा नाला-दुगलई के बीच घोगरा नाले पुलिया के नीचे पत्थरों से शनिवार को सुबह दस बजे दो युवक सेल्फी ले रहे थे। इस दौरान तेज पानी का बहाव आया और दोनों युवक बह गए। दोनों युवकों का 32 घंटे बीतने के बाद भी पता नहीं चला पाया है। पुलिस ने रविवार को सूचना मिलते ही मौके पर जाकर तलाश किया। बालाघाट से एसडीईआरएफ व होमगार्ड की टीम बुलाकर दिन भर खोजबीन की गई। उसके बाद भी दोनों का पता नहीं चला सका है।

आमा नाला से भगतपुर मार्ग पर सड़क में पुलिया का निर्माण कार्य जारी है। जहां पर सुखदेव गोंड (21) ग्राम छोटी घोंदी निवासी, गोविंदा पिता चमरू सिंह गोंड (22) निवासी ग्राम हर्रानाल व प्रहलाद पिता तुलसी गोंड (23) ग्राम कोरका निवासी तीनों शनिवार को सुबह दस बजे गांव के लिए आ रहे थे। इसी दौरान घोगरा नाले के पुलिया के पास पहुंचते ही गोविंदा गोंड और प्रहलाद गोंड ने सुखदेव को शैंपू लेने के लिए दुकान भेज दिया। दोनों पुलिया के नीचे पत्थरों में चढ़ गए।

सुखदेव शैंपू लेकर आया तो उस जगह दोनों नहीं दिखे। सुखदेव ने आसपास तलाश किया। वह नहीं मिले तो घर जाकर स्वजनों को सूचना दी। शनिवार को देर शाम तक दोनों के स्वजनों ने ढूंढने का प्रयास किया। दोनों के नहीं मिलने पर बिठली पुलिस चौकी में सूचना दी।

तीनों युवक शनिवार को पुलिया निर्माण कार्य से घर लौट रहे थे। इसी बीच घोगरा नाले के पुलिया के पास पत्थरों पर दो युवक चढ़कर सेल्फी लेते रहे होंगे। तीसरा उनके लिए शैंपू लेने गया था। दोनों पत्थर से गिरकर पानी के तेज बहाव में बह गए। एसडीईआरएफ व होमगार्ड की टीम के साथ की तलाशी की गई। शाम तक कहीं पता नहीं चल पाया।

About rishi pandit

Check Also

ग्वालियर के पूर्व CMHO पर विभागीय जांच शुरू, 227 पदों पर 387 नियुक्तियां

ग्वालियर. आउटसोर्स कर्मचारियों की नियुक्ति और कार्यादेश जारी करने में स्वीकृत पदों की सीमा का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *