Sunday , May 25 2025
Breaking News

MP: ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के लोकार्पण कार्यक्रम में CM बोले – PM के कहने पर रूस-यूक्रेन ने रोका था युद्ध

Madhya pradesh bhopal bhopal news cm said in the inauguration program of sabka saath sabka vikas sabka vikas russiaukraine had stopped the war at the behest of pm modi: digi desk/BHN/भोपाल/ भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ पुस्तक के अनावरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर शामिल हुए। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी भारत का अद्भुत नेतृत्व कर रहे हैं, इसलिए भारत दुनिया की समस्याओं का समाधान है। मोदी जी ने “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” का संकल्प लिया है, जिससे भारत की अलग पहचान बनी है।

सीएम ने कहा कि भारत की राजनीति में मोदी जी के आने के बाद परिवर्तन हुआ। पहले की जितनी भी सरकारें थी वह वोट बैंक राजनीति करती थीं, लेकिन मोदी जी ने विकास की राजनीति की शुरुआत की। सीएम ने कहा कि रुस और यूक्रेन का युद्ध हो रहा था। हमारे हजारों बच्चे वहां फंसे हुए थे। उनके मां-बाप भारत में परेशान थे। मोदी जी ने बच्चों के सुरक्षा की चिंता की। उन्होंने रुस और युक्रेन के राष्ट्राध्यक्षों को फोन किया। उन्होंने कहा कि भारत के बच्चे जब तक रुस और यूक्रेन ना निकल जाएं, तब तक युद्ध नहीं होना चाहिए। उन्होंने जो कहा वैसा ही हुआ। उसके बाद हजारों बच्चे तिरंगा लेकर घर से बाहर निकले और कोई गोलीबारी नहीं हुई। ये नए भारत की ताकत है। मोदी के नेतृत्व में एक ताकतवर भारत का निर्माण हो रहा है।

भारत महिला सशक्तिकरण में बढ़ रहा आगे

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि चंद्रमा के साउथ पोल पर विक्रम लैंडर का उतरा है। ऐसा करना वाला भारत दुनिया का पहला देश है। पीएम मोदी के नेतृत्व में यह हो पाया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत पीछे नहीं सबसे आगे खड़ा है। पीएम मोदी ने महिलाओं की लीडरशिप में विकास की बात को कहा है। उन्होंने कहा कि आप देखिए भारत में महिला पायलेट दुनिया में सबसे ज्यादा है। सबसे ज्यादा महिला स्व सहायता समूह भारत में हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत महिला सशक्तिकरण में आगे बढ़ रहा है।

About rishi pandit

Check Also

बड़े पर्दे में नजर आएंगे पातालकोट के आदिवासी, डेरा डालेंगे साउथ के एक्टर्स

छिंदवाड़ा  अब तक पातालकोट के आदिवासियों की अलग-अलग कहानी सुनी और देखी होगी. लेकिन अब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *