Saturday , October 31 2026
Breaking News

MP: रविवार को लाड़ली बहना सेना का सम्मेलन, 1250 रुपये का उपहार दे सकते हैं CM, एक लाख से अधिक बहनों को आमंत्रण

Madhya pradesh bhopal ladli bahna sena conference in bhopal shivraj can give a gift of rs 1250 to ladli bahna: digi desk/BHN/भोपाल/ भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के पर्व रक्षाबंधन के मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक करोड़ 31 लाख बहनों को मासिक किस्त में वृद्धि का उपहार दे सकते हैं। रविवार को जंबूरी मैदान पर प्रस्तावित लाड़ली बहना सेना के सम्मेलन में मुख्यमंत्री बहनों को हर माह दिए जाने वाले एक हजार रुपये को बढ़ाकर 1250 रुपये करने की घोषणा कर सकते हैं।

इस सम्मेलन में एक लाख से अधिक बहनों को आमंत्रित किया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री, कांग्रेस के हाथ से रसोई गैस सिलेंडर के दाम कम करने का मुद्दा छीन सकते हैं। राज्य सरकार सवा करोड़ महिलाओं को जून से एक हजार रुपये प्रतिमाह दे रही है।

मुख्यमंत्री ने 10 अगस्त को रीवा में लाड़ली बहना कार्यक्रम में कहा था कि मैं बहनों के रक्षाबंधन को खास बनाने वाला हूं। इसके दूसरे ही दिन उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि बात भरोसे की है, लाड़ली बहनों को अभी एक हजार दे रहे हैं, जल्दी ही तीन हजार रुपये भी देंगे।

रसोई गैस सिलेंडर भी पांच सौ रुपये में देने की हो सकती है घोषणा

कांग्रेस सरकार में आने पर रसोई गैस के दाम पांच सौ रुपये प्रति सिलेंडर करने की घोषणा कर चुकी है। यह भी उम्मीद की जा रही है कि रविवार के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रसोई गैस सिलेंडर को पांच सौ रुपये में देने की भी घोषणा कर सकते हैं। बता दें कि कांग्रेस लाड़ली बहना योजना को लेकर पहले से परेशान है। इसकी काट के लिए वह नारी सम्मान योजना लाई है, जिसके आवेदन भी भरवाए गए हैं। अब सिलेंडर का मुद्दा भी उसके हाथों से छिनता नजर आ रहा है।

About rishi pandit

Check Also

तमन्ना भाटिया ने किए महाकाल के दर्शन, मां के साथ भस्म आरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद

उज्जैन  बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया शनिवार सुबह धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचीं. यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *