Saturday , June 1 2024
Breaking News

MP: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को ग्वालियर आएंगी

Madhya pradesh gwalior president draupadi murmu in mp president draupadi murmu will come to gwalior on thursday know complete program: digi desk/BHN/ग्वालियर/ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को ग्वालियर प्रवास पर रहेंगी। वे पहले जयविलास पैलेस म्यूजियम देखने पहुंचेंगी। इसके बाद एबीवी ट्रिपल आइटीएम के दीक्षा समारोह में शामिल होंगी। वे करीब साढ़े पांच घंटे ग्वालियर में रहेंगी।

उनके कार्यक्रमों में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी उपस्थित रहेंगे। गुरुवार सुबह 11:35 बजे उनका विशेष विमान राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट पर उतरेगा।

यहां से 12 बजकर पांच मिनट पर वे जयविलास पैलेस पहुंचेंगी। यहां लिनीएज गैलरी, मराठा गैलरी, महारानी गैलरी, ग्वालियर घराना प्रदर्शनी व दरबार हाल का अवलोकन करेंगी। इसके बाद बैंक्वेट हाल में भोज रहेगा।

दोपहर 2.40 बजे अटल बिहारी वाजपेयी इंडियन इंस्टीटयूट आफ इंफार्मेशन टेक्नोलाजी एंड मैनेजमेंट संस्थान (एबीवी ट्रिपल आइटीएम) पहुंचेंगी। यहां पहले वंचित बस्तियों के दस बच्चों से भेंट करेंगी।

इसके बाद मुख्य अतिथि के रूप में संस्थान के दीक्षा समारोह में शामिल होंगी। शाम पांच बजे ग्वालियर एयरपोर्ट से जयपुर के लिए रवाना हो जाएंगी।

About rishi pandit

Check Also

Chhatarpur: पंडित धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम की गुंडागर्दी, घर में घुसकर महिलाओं को पीटा, जानिए मामला

छतरपुर. भास्कर हिंदी न्यूज़/ बागेश्वर धाम के महाराज धीरेंद्र शास्त्री के भाई सालिगराम पर एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *