Sunday , November 1 2026
Breaking News

National” बारिश की वजह से सोमवार को बंद रहेंगे दिल्ली-NCR के स्कूल, गृहमंत्री ने ली स्थिति की जानकारी

National schools in delhi ncr will remain closed on monday due to rain home minister also inquires about the situation: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ पिछले दो दिनों से चली आ रही बारिश ने दिल्ली-एनसीआर में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। अगले दिन भी बारिश की चेतावनी को देखते हुए दिल्ली सरकार ने सोमवार को सभी स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया है। वहीं गुरुग्राम में सोमवार को और गाजियाबाद में 10 जुलाई से 16 जुलाई तक जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। राजधानी दिल्ली और आसपास आज भी बारिश हो रही है। कई इलाकों में भारी बारिश की वजह से जलजमाव की स्थिति बन गई है और ट्रैफिक पर बुरा असर पड़ा है। दिल्ली की लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री आतिशी ने खुद ITO में जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया।

जलजमाव और ट्रैफिक की समस्या

दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद के कई इलाकों में भारी बारिश की वजह से जलजमाव की स्थिति बन गई है और ट्रैफिक पर बुरा असर पड़ा है। गाजियाबाद में भारी बारिश के कारण जलभराव देखा गया। गाजियाबाद के नगर निगम आयुक्त के आवास में पानी घुस गया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर जलभराव हुआ इसकी वजह से सांसद राम गोपाल यादव के घर में भी पानी घुसा। उधर गृहमंत्री अमित शाह ने भी दिल्ली के एलजी से बात कर बारिश की स्थिति की जानकारी ली।

बारिश से बुरा हाल

दिल्ली एनसीआर के इलाकों में दो दिन से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते हालात खराब हो गए हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के सभी स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया है। दिल्ली सरकार की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि दिल्ली में दो दिन से हो रही लगातार बारिश को ध्यान में रखते हुए सोमवार को सभी स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। रुक-रुक कर हो रही बारिश के साथ बिजली कटौती ने भी लोगों को परेशान कर दिया है। रविवार को भी कई कॉलोनियों में फाल्ट के चलते दिनभर में पांच से छह घंटे तक की बिजली कटौती की गई।

About rishi pandit

Check Also

1 नवंबर से बदल गए LPG, GST और म्यूचुअल फंड के नियम, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

नई दिल्ली देश में वित्तीय नियमों में रविवार 1 नवंबर से बदले। GST काउंसिल ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *