Friday , July 25 2025
Breaking News

Al Pacino: 83 साल की उम्र में चौथी बार पिता बने अल पचीनो, गर्लफ्रेंड ने दिया बेटे को जन्म

Entertainment celebs al pacino became a father again at the age of 83 the actors girlfriend gave birth to a son: digi desk/BHN/मुंबई/ हाॅलीवुड एक्टर अलफ्रेडो जेम्स पचिनो यानी Al Pacino 83 साल की उम्र में फिर से पिता बन गए हैं। हाल ही में एक्टर ने अपने न्यूबॉर्न बेबी का स्वागत किया है। मीडिया को मिली जानकारी के मुताबिक एक्टर की 29 साल की गर्लफ्रेंड नूर अल्फल्लाह ने बेबी ब्वॉय को जन्म दिया है। कपल ने बच्चे का नाम रोमन पचिनो रखा है। अल पचीनो इस उम्र में पिता बनकर काफी खुश है। ये उनका चौथा बच्चा है। पचीनो ने मई के अंत में इस बात की अनाउंसमेंट की थी कि उनका चौथा बच्चा इस दुनिया में आने वाला है। उनकी गर्लफ्रेंड अल्फल्लाह के साथ उनका ये पहला बच्चा होगा।

83 की उम्र में चौथे बच्चे का स्वागत

बता दें कि पचीनो की पहली पत्नी बेवर्ली डी एंजेलो से 22 वर्षीय जुड़वां एंटोन और ओलिविया बच्चे हुए। पचीनो की 33 वर्षीय बेटी जूली मैरी है। पचीनो और अल्फल्लाह पिछले एक साल से रिलेशनशिप में हैं। दोनों को कई बार रोमांटिक डिनर पर देखा गया है। वहीं अल्फल्लाह ने कैलिफोर्निया लॉस एंजिल्स विश्वविद्यालय के सिनेमैटिक स्कूल ऑफ आर्ट्स से ग्रेजुएशन डिग्री ली। इसके बाद उन्होंने फिल्म और टीवी निर्माण में मास्टर की डिग्री हासिल की।

पहले भी रही हैं चर्चा में

अल्फल्लाह ने साल 2017 में भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं। उन्होंने मिक जैगर के साथ डेटिंग शुरू की थी, जो उस समय 74 वर्ष के थे और अल्फल्लाह 22 साल की थीं। अल्फल्लाह और पचीनो से पहले भी हाॅलीवुड के दिग्गज एक्टर रॉबर्ट डी नीरो ने अपने सातवें बच्चे का स्वागत किया था। वहीं अल पचीनो के करियर की बात करें तो उनका हाॅलीवुड वे काफी लंबा करियर रहा है। उन्होंने फिल्मों के साथ-साथ टेलीविजन, स्टेज और डॉक्यूमेंट्री में भी काम किया है।

About rishi pandit

Check Also

फोटो खिंचवाते समय हाथियों का हमला, प्राइवेट गेम रिजर्व के 39 वर्षीय CEO की दर्दनाक मौत

नई दिल्ली  दक्षिण अफ्रीका के एक गेम रिजर्व में बड़ा हादसा हुआ है।  गेम रिजर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *