Sunday , November 1 2026
Breaking News

Accident: लोडिंग वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, 2 महिलाओं की मौत, दो दर्जन लोग घायल

Sagar accident in sagar loading vehicle overturned uncontrolled two women killed about two dozen injured: digi desk/BHN/सागर/खुरई/  सागर रोड पर नरेन नदी के पास महिलाओं से भरा एक लोडिंग वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। चालक सहित लगभग दो दर्जन लोग घायल हो गए। लोडिंग वाहन में सवार महिलाएं खुरई से जरुआखेड़ा के जंगल में बीड़ी पत्‍तियां तोड़ने के लिए जा रही थीं। घटना शनिवार सुबह की है।

जानकारी के अनुसार इस हादसे में संध्या पति मुकेश अहिरवार (30) निवासी अब्दुल कलाम वार्ड खुरई की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। लाड़ली बाई (50) निवासी रेंगुआ की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में 22 महिलाएं और वाहन चालक भी घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल 6 महिलाओं को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।

प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार लोडिंग वाहन में क्षमता से ज्यादा महिलाएं भरी हुई थीं। वाहन पलटने के बाद चीख-पुकार मच गई। बड़ी संख्या में महिलाएं सड़क पर ही घायल अवस्था में पड़ी हुई थी। सूचना मिलने पर पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। महिलाओं ने बताया कि वह रोजाना बीड़ी बनाने के लिए पत्ती तोड़ने के लिए जरुआखेड़ा के जंगल में जाती हैं। सुबह 5 बजे घर से तैयार होकर निकल जाती है और जंगल से पत्ती तोड़कर वापस आती है। आज भी लोडिंग वाहन में 20 से ज्यादा महिलाएं पत्ती तोड़ने के लिए जा रही थी तभी लोडिंग वाहन पलट गया। जिसमें सवार सभी महिलाएं घायल हो गई।

ट्रक से बचने के चक्‍कर पलटा वाहन

लोडिंग वाहन ड्राइवर आकाश पिता सुदामा विश्वकर्मा (22) निवासी अब्दुल कलाम वार्ड ने बताया कि उसके वार्ड की कुछ महिलाओं ने जरुआखेड़ा के जंगल ले जाने के लिए कहा था। उन महिलाओं को ले जाते समय रास्ते में ही कुछ और महिलाएं वहीं जाने के लिए बैठ गईं। नरेन नदी के पास सामने से तेजी से आ रहे ट्रक से बचने के चक्कर में लोडिंग वाहन सड़क किनारे पलट गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About rishi pandit

Check Also

ग्वालियर के पूर्व CMHO पर विभागीय जांच शुरू, 227 पदों पर 387 नियुक्तियां

ग्वालियर. आउटसोर्स कर्मचारियों की नियुक्ति और कार्यादेश जारी करने में स्वीकृत पदों की सीमा का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *