Monday , November 2 2026
Breaking News

OMG: दिल दहला देनी वाली घटना, पहले काटा सिर और फिर वाहन में उसे लेकर घूमता रहा

Raigarh gagoris umashankar roamed around bilaigarh carrying his torso and severed head in a cargo: digi desk/BHN/सारंगढ़/ छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत गगोरी में दिल दहलाने वाली हत्या की वारदात हुई है। सिर काटकर हत्या के बाद आरोपित खुलेआम सिर और धड़ को छोटा हाथी वाहन में रखकर घूमता रहा।

आरोपित ने गांव पहुंचकर अपने स्वजन को हत्या की सूचना दी। थोड़ी ही देर में खबर पूरे गांव में फैल गई। वारदात की सूचना पर मौके पर पहुंची सरसीवां पुलिस ने आरोपित उमाशंकर साहू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोपहर तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। हत्या को अंजाम क्यों दिया गया इस बात का भी पता नहीं चल पाया है। घटना से गांव के लोगों के दहशत का माहौल है।पुलिस सूत्रों के अनुसार हत्या का आरोपित उमाशंकर रायगढ़ में रहकर छोटा हाथी वाहन चलाता है। उसने रायगढ़ में ही इस वारदात को अंजाम दिया है। आरोपित करीब 60 किलोमीटर छोटा हाथी वाहन में धड़ और सिर को अपने गांव गगोरी लाया। वह बिना डरे वाहन चलाता रहा। इस वह कई थाना क्षेत्र से होकर गुजरा, लेकिन कहीं भी कार्यवाही नहीं की गई।

पानी नहीं बीयर पियेगा

वारदात के कारणों का पुलिस पता लगा रही है। पुलिस को इसमें अन्य लोगों के भी शामिल होने की आशंका है। बताया गया कि आरोपित नशे का आदि है। पुलिस आरोपित को गिरफ्तार कर थाने ले आई। उसकी स्थिति देख पीने के लिए पानी दिया गया। इस पर उसने कहा कि मैं पानी नहीं बीयर पियेगा। फिलहाल सरसीवां पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

About rishi pandit

Check Also

गढ़ कलेवा के स्टॉल में स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद ले रहे नागरिक

रायपुर  छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा और खान-पान की झलक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *