Saturday , April 27 2024
Breaking News

MP Election 2023: कटनी में बोले शर्मा, ‘1984 सिख दंगों में शामिल थे कमल नाथ

कटनी,भास्कर हिंदी न्यूज़/ 1984 के दंगे में कमल नाथ की संलिप्तता उजागर हो चुकी है। कांग्रेस का एक नेता पहले ही जेल में है। दूसरे नेता जगदीश टाइटलर के खिलाफ सीबीआई ने चार्ज शीट पेश की है। अब कमल नाथ की बारी है। वे भी इस मामले संदेही हैं और जल्द सीबीआई उनकी भी हकीकत सामने लाएगी। कांग्रेस के पदाधिकारी किस तरह अपराधों में शामिल रहते है, यह उजागर हो चुका है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व सांसद वीडी शर्मा ने शहडोल जाते समय कटनी में अल्प प्रवास के दौरान यह बात मीडिया से चर्चा में कही।

कमल नाथ जल्द जेल में दिखेगे

सांसद व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बयान देते हुए यह भी कहा है कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता कमल नाथ के इस कृत्य को जनता तक पहुंचाने के लिए तैयार हैं। आने वाले समय में कमल नाथ जेल में दिखेंगे। प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की झूठ की फैक्ट्री के सभी नेता जल्द ही पुलिस या न्यायालय के चक्कर काटेंगे। कटनी जिले में मेडिकल कालेज, ट्रांस्पोर्ट नगर, तीसरे केंद्रीय विद्यालय, अंतर राज्य स्तरीय बस स्टैंड सहित अन्य मुद्दों को लेकर भी उन्होंने मीडिया से बात चीत की। सांसद ने कहा की जल्द ही यह सब जिले में होगा।

About rishi pandit

Check Also

बस 100 फीट गहरी खाई में गिरी, 20 यात्री घायल, इंदौर से महाराष्ट्र के अकोला जा रही थी

बुरहानपुर  मध्य प्रदेश में शनिवार की सुबह सवेरे बड़ा हादसा सामने आया है। यहां यात्रियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *