Sunday , November 1 2026
Breaking News

MP: महाकाल में 1 मई से 1 माह के लिए बदलेगी दर्शन व्यवस्था, भूमिगत नई टनल से मिलेगा प्रवेश

MP, ujjain mahakal ujjain darshan system will change for one month from tomorrow: digi desk/BHN/उज्जैन/ ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में एक मई से एक महीने के लिए दर्शन व्यवस्था में बदलाव होगा। सामान्य दर्शनार्थियों को भूमिगत नई टनल से मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। नवनिर्मित टनल के अगले चरण में परिसर की खोदाई का काम होना है, इसलिए व्यवस्था बदली जा रही है। प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया कि श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या व सिंहस्थ महापर्व को देखते हुए परिसर में नई भूमिगत टनल बनाई जा रही है। इसे नीचे-नीचे अभिषेक कक्ष से गणेश मंडपम तक जोड़ा जाएगा। आगे जाकर यह पालकी द्वार से नए निर्गम मार्ग में जाकर मिलेगी। प्रथम चरण में मंदिर के छह नंबर गेट से मार्बल गलियारे तक का काम पूरा हो गया है। अब परिसर से कार्तिकेय मंडपम में खोदाई की जानी है। दूसरे चरण का काम 25 मई तक पूरा करने का लक्ष्य है। वर्तमान में दर्शनार्थियों को महाकाल महालोक परिसर से मंदिर में प्रवेश दिया जा रहा है।

यह रहेगी नई व्यवस्था

एक मई से दर्शनार्थी श्री महाकाल महालोक परिसर होते हुए मंदिर के मानसरोवर गेट से भीतर प्रवेश करेंगे। इसके बाद पूर्व निर्मित टनल से होते हुए गेट नं. छह से आगे नई टनल में प्रवेश करेंगे। फिर आगे चलकर जल स्तंभ के पास से परिसर में पहुंचेंगे तथा गणेश मंडपम से भगवान के दर्शन करेंगे।

वीआइपी का प्रवेश भी इसी रास्ते

मंदिर के गेट एक से आने वाले प्रोटोकाल दर्शनार्थी तथा वीआइपी श्रद्धालुओं को भी नए परिवर्तित मार्ग से मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। इन दर्शनार्थियों के लिए छह नं. गेट के पास से एक नया रास्ता बनाया जा रहा है।

About rishi pandit

Check Also

इंदौर-दाहोद रेल परियोजना में बड़ी प्रगति, पीथमपुर-सागौर ट्रैक पर 50 KM की रफ्तार से दौड़ा इंजन

 इंदौर   इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन परियोजना के तहत शुक्रवार को पीथमपुर से सागौर के बीच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *