Sunday , November 1 2026
Breaking News

Katni: देवरीसानी में आग से 20 एकड़ की गेहूं की फसल खाक

कटनी/निवार, भास्कर हिंदी न्यूज़/ गर्मी का मौसम आ गया है। इन दिनों खेतों और जंगलों में आग की घटनाएं बढ़ने लगती हैं। खेत में आग लगने का ऐसा ही मामला जिले के निवार पुलिस चौकी अंतर्गत गांव में सामने आया है। जहां पहाड़ी निवार पंचायत के गांव देवरीसानी में गुरुवार की दोपहर लगभग 12.30 बजे आग लगने से 20 एकड का गेहूं जलकर खाक हो गया। जानकारी के अनुसार फसल में आग लगने के कारण पता नहीं चल पाया है। आग लगते ही पूरे पहा़डी निवार क्षेत्र में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते किसानों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन किसान आग बुझाने में कामयाब नहीं हो सकें। संभावना जताई जा रही है कि गर्मी के कारण फसल में आग लगी या किसी ने बीड़ी सिगरेट पीकर फेंकी।

बिजली कटौती से चालू नहीं हो सका आग बुझाने पानी का पंप

किसानों ने कहा कि बिजली विभाग की अघोषित कटौती की वजह से पंप चालू नहीं कर सकें जिसके कारण अधिक नुकसान हो गया। बिजली होती तो खेतों के पंप चालू करके आग पर जल्दी काबू पाया जा सकता था, जिससे नुकसान कम होता है। लेकिन जब तक किसानों ने दमकल को फोन करके बुलवाया तब तक करीब 20 एकड़ का गेहूं खाक हो गया था। करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचा दमकल वाहन ने आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक किसानों का बहुत नुकसान हो चुका था।

इन किसानों की फसल हुई खाक

आग लगने के कारण किसान रामदत्त पांडे की सात एकड़, किशोर सिंह ठाकुर की दो एकड़, शुभान सिंह की दो एकड़, कनछेदी चौधरी की तीन एकड सहित अन्य किसानों की फसल जलकर खाक हो गई। मौके पर निवार चौकी का दल और निवार पहाड़ी सर्किल के पटवारी बागरी और निवार पहाड़ी के सरपंच पति बृजनंदन पटेल ने फसल आग लगने की घटना की जानकारी अधिकारियों को दी है। जिसके बाद अधिकारियों द्वारा जांच के निर्देश दिए जा रहे हैं।

About rishi pandit

Check Also

ग्वालियर के पूर्व CMHO पर विभागीय जांच शुरू, 227 पदों पर 387 नियुक्तियां

ग्वालियर. आउटसोर्स कर्मचारियों की नियुक्ति और कार्यादेश जारी करने में स्वीकृत पदों की सीमा का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *