Sunday , November 1 2026
Breaking News

National: पंजाब में इंटरनेट व SMS सेवा पर रोक 21 मार्च तक, अमृतपाल की तलाश तेज

National khalistani movement live search for amritpal singh surrender of uncle and driver high alert in punjab: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ खालिस्तान समर्थक और वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह की तलाश अभी भी जारी है, लेकिन अमृतपाल के ड्राइवर और चाचा ने पुलिस के सामने सर्मपण कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की तलाश के लिए पंजाब पुलिस ने सर्च ऑपरेशन को तेज कर दिया है। इस बीच पंजाब में गृह विभाग ने राज्य में सभी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं, सभी एसएमएस सेवाएं (बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज को छोड़कर) और वॉयस कॉल को छोड़कर मोबाइल नेटवर्क पर प्रदान की जाने वाली सभी डोंगल सेवाएं 21 मार्च तक निलंबित कर दी है।

वारिस पंजाब दे संगठन के कई कार्यकर्ता गिरफ्तार

वारिस पंजाब दे संगठन के कई कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी हुई है। अमृतपाल के चाचा हरजीत सिंह और ड्राइवर हरप्रीत सिंह ने पंजाब पुलिस के सामने खुद आकर समर्पण कर दिया है। ये दोनों ही आधी रात को खुद मर्सीडिज से पुलिस के पास पहुंचे।

आज अमृतपाल भी कर सकता है आत्मसर्मपण

सूत्रों के मुताबिक अमृतपाल सिंह, उसका चाचा हरजीत सिंह और ड्राइवर हरप्रीत सिंह एक ही मर्सिडीज से फरार हुए थे। हरजीत व हरप्रीत के सरेंडर करने से बाद यह संभावना जताई जा रही है कि अमृतपाल सिंह भी जल्द ही सरेंडर कर देगा। DIG स्तर का एक अधिकारी अमृतपाल के सरेंडर के लिए चाचा हरजीत सिंह से नेगोशिएट कर रहे हैं। हरजीत सिंह से एक 32 बोर का पिस्तौल और 1 लाख रुपए भी बरादमद हुए हैं। फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है।

पंजाब में हाई अलर्ट, चप्पे चप्पे पर सुरक्षा

इस बीच पंजाब में खालिस्तान समर्थकों की बढ़ती हलचल के बीच सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पंजाब पुलिस अभी तक 150 से ज्यादा संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार करने के साथ हिरासत में ले चुकी है। पुलिस ने 7 अवैध हथियार, 300 से अधिक बुलेट, 3 गाड़ियां बरामद की गई हैं। साथ ही कुछ लोगों के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए हैं। शुरुआती जांच में इन लोगों के पाकिस्तान स्थित ISI से भी लिंक सामने आए हैं। पंजाब में हाई अलर्ट भी जारी है। पुलिस ने अमृतपाल सिंह के फाइनेंसर दलजीत सिंह कलसी को भी गिरफ्तार किया।

About rishi pandit

Check Also

बेंगलुरु के 5-स्टार होटल में बड़ा हादसा, स्विमिंग पूल में करंट लगने से 2 विदेशियों की मौत; कई घायल

बेंगलुरु  कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के एक 5 स्‍टार होटल के स्‍वीमिंग पूल में अचानक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *