Sunday , November 1 2026
Breaking News

Chhatarpur : बोले धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री- शादी के बाद करो 4 बच्चे, 2 करो राम के नाम

छतरपुर, भास्कर हिंदी न्यूज़/ बयानों से सुर्खियां बटोरने वाले बागेश्वर धाम के कथा वाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अब जनसंख्या को लेकर बयान दिया है।

छतरपुर में श्रीराम सेवा समिति की ओर से आयोजित रामालय कार्यालय के उद्घाटन समारोह में उन्होंने कहा कि जिनके विवाह नहीं हुए वह सुनें। विवाह करें। तीन-चार बच्चे हों, दो बच्चे राम के लिए…। उन्होंने कहा समझदार को इशारा काफी है। हालांकि बाद में उन्होंने कहा बच्चे दो ही अच्छे हैं। इनमें एक राम के नाम कर दो। उनके पिता भी उन्हें राम का काम करने के लिए कहते हैं।

उन्होंने छिंदवाड़ा के आयुर्वेदाचार्य प्रकाश टाटा के एक करोड़ वाले चेलेंज पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि यह लोग सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए ऐसा कर रहे हैं।

वे पहले ही कह चुके हैं कि अब इस तरह से किसी की बात का जवाब नहीं दिया जाएगा। जलने वाले मुझसे जलते हैं तो जलते रहें। उल्लेखनीय है कि प्रकाश टाटा ने अपनी संस्था आत्म सम्मान मंच, मुंबई की ओर से चुनौती दी है कि यदि वे शास्त्री उनके मन की बात पर्चे पर लिखकर दे दें, तो वे शास्त्री को एक करोड़ इनाम में देंगे।

About rishi pandit

Check Also

तमन्ना भाटिया ने किए महाकाल के दर्शन, मां के साथ भस्म आरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद

उज्जैन  बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया शनिवार सुबह धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचीं. यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *