Bhopal madhya pradesh congress ban on-appointment of 14 district presidents of minority department of congress: digi desk/BHN/भोपाल/ प्रदेश कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों की नियुक्ति पर रोक लगा दी गई है। 13 फरवरी को 14 जिला अध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया था लेकिन कुछ को लेकर शिकायत जब केंद्रीय संगठन के पास पहुंचती तो सभी नियुक्तियों को रोकने का निर्णय लिया गया।प्रदेश कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष शेख अलीम ने बताया कि केंद्रीय संगठन ने 13 फरवरी को जो नियुक्तियां की थीं, उन पर रोक लगा दी है। कुछ नियुक्तियों को लेकर शिकायतें मिली थीं। कुछ नियुक्तयां प्रदेश इकाई की जानकारी के बिना की गई थी।
इस आधार पर पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी के निर्देश पर प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह वोेहरा ने प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों की नियुक्ति पर रोक लगा दी है। अध्यक्ष से चर्चा करने के बाद जल्द ही कार्यकारिणी घोषित की जाएगी। इसके पहले विवाद होने पर इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष और शिकायत के आधार पर खंडवा शहर व ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष की नियुक्ति पर पहले ही रोक लगाई जा चुकी है।
इन जिला अध्यक्षों की नियुक्ति पर लगाई रोक
जिला- अध्यक्ष
- आलीराजपुर-अमान उल्ला खान
- रीवा शहर- मोहम्मद अकरम अंसारी
- इंदाैर ग्रामीण- साहिल खाननीमच
- शहर- हिदायत उल्ला खानबुरहानपुर
- शहर- डा. इमरान खानबुरहानपुर
- ग्रामीण- डा. सैय्यद हुमैर काजी
- उज्जैन शहर- इमरान खान
- खंडवा शहर- मोहम्मद जाफर
- भोपाल ग्रामीण- इसरार खान
- धार- जाफर खान
- टीकमगढ़- फरयाद खान
- छतरपुर- साबिर खान
- शाजापुर- अकरम खान
- सीहोर- तोसीफ उद्दीन