Monday , November 2 2026
Breaking News

Satna: महापौर ने लाल वीरेंद्र प्रताप सिंह स्मृति अखिल भारतीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट के लिए किया भूमि पूजन

आगामी 16 फ़रवरी को शुभारंभ, समापन समारोह पुरस्कार वितरण 19 फरवरी को

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिला बालीवाली संघ एवं नगर पालिक निगम के संयुक्त तत्वाधान में दादा सुखेंद्र सिंह स्टेडियम जवाहर नगर में आगामी 16 से 19 फरवरी तक लाल वीरेंद्र प्रताप सिंह स्मृति अखिल भारतीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है।
महापौर योगेश ताम्रकार, जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह एवं उपाध्यक्ष ललित द्विवेदी ने मंत्रोच्चारण के बीच आज खेल मैदान का भूमि पूजन किया गया इसके साथ ही टूर्नामेंट की सभी तैयारियां प्रारंभ हो गई।
उल्लेखनीय है कि इस लोकप्रिय टूर्नामेंट में देश की चुनिंदा तीनों की भागीदारी होती है और दर्शकों को दिन एवं रात्रि में खेले जाने वाले खेलों में खिलाड़ियों के रोमांचक प्रदर्शन को देखने का अवसर होता है इस खेल मैदान में टूर्नामेंट के सभी मैच खेले जाएंगे।
इस वर्ष टूर्नामेंट का शुभारंभ 16 फरवरी को एवं समापन तथा पुरस्कार वितरण समारोह 19 फरवरी को होना निश्चित हुआ है।
खेल मैदान के भूमि पूजन के अवसर पर लाल प्रमोद सिंह, धर्मेंद्र सिंह, ए एल मिश्रा, राघवेंद्र सिंह, सज्जन सिंह, विनोद मिश्रा, विष्णु पांडे, अनिल सिंह, वरुण भट्टाचार्य, राजेश त्रिपाठी नीलू ,एस पी तिवारी, शिवेंद्र सिंह नितेश उपस्थित रहे उपरोक्त जानकारी जिला वालीबाल संघ के कार्यालय सचिव संतोष सिंह ने दी।

About rishi pandit

Check Also

भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 192 रनों का लक्ष्य, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर के तूफानी अर्धशतक

हैमिल्टन भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आज (1 नवंबर) …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *