Monday , November 2 2026
Breaking News

Rewa: बीमार पत्‍नी को ठेले पर अस्‍पताल ले गया पति, स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाएं बदहाल

:रीवा, भास्कर हिंदी न्यूज़/ पत्नी की अचानक तबीयत खराब हुई तो पति ठेले पर लेटाकर 2 किलोमीटर झोलाछाप डाक्टर के यहां पहुंचा, वहां इलाज नहीं मिलने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हनुमाना पहुंच गया। इलाज के बाद वह फिर पत्‍नी को ठेले में लेकर घर पहुंचा। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया प्रसारित हो गया।

सीएमएचओ रीवा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नागेंद्र मिश्रा से इस मामले को जानकारी में लिया है। क्षेत्रवासियों का मानना है कि यहां प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस की सुविधा नहीं है। शव भी नहीं है।

वायरल इंटरनेट वीडियो हनुमना सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सामने का है। सूत्रों की मानें तो मंगलवार की दोपहर रामलाल कोल अपनी पत्नी मानवती कोल 65 वर्ष निवासी हनुमना को ठेले में लेकर लौट रहा था। इसका वीडियो बुधवार की शाम रीवा के इंटरनेट मीडिया ग्रुपों में तेजी से वायरल हुआ। ठेले पर बुजुर्ग महिला को देख कर स्वास्थ्य विभाग को हर कोई कोस रहा है।

बता दें कि बुजुर्ग महिला की अचानक तबीयत खराब हो गई। जब एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं बन पाई तो पति परेशान हो गया। उसको कुछ भी नहीं सूझ रहा था । पत्नी की हालत बिगड़ने लगी, उसने तभी घर के बाहर खड़ा हाथ ठेला उठाया और उसी पर बीमार पत्नी को लिटा कर दो किलोमीटर दूर एक झोलाछाप डाक्टर के पास पहुंचा। वहां समुचित इलाज नहीं मिला। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गया। ओपीडी में बैठे चिकित्सकों से उपचार कराया और दवाई ली। इसके बाद पुनः ठेले में बुजुर्ग पति अपनी पत्नी को लिटा कर घर चल दिया। इसी बीच किसी राहगीर ने वीडियो बना लिया।

CMHO डा. एन.एन मिश्रा ने बताया कि वायरल वीडियो को देखा है। ऐसे में हनुमना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डा. नागेंद्र मिश्रा से पूरा अपडेट लिया है। मरीज के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। इस तरह का कोई मरीज हनुमना अस्पताल में नहीं आया था। वीडियो के आधार पर वृद्ध को खोजा जा रहा है।

About rishi pandit

Check Also

ग्वालियर के पूर्व CMHO पर विभागीय जांच शुरू, 227 पदों पर 387 नियुक्तियां

ग्वालियर. आउटसोर्स कर्मचारियों की नियुक्ति और कार्यादेश जारी करने में स्वीकृत पदों की सीमा का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *