पन्ना,भास्कर हिंदी न्यूज़/अपने पिता की सहायता करने खेत में पशुओं के लिए चारा काटने गई एक बच्ची के हाथ कटर मशीन में फंस गए। इसके कारण उसके दोनों हाथ कट गए। बच्ची को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जिले के धर्मपुर थाना अंतर्गत ग्राम माखनपुर में एक दर्दनाक हादसे में 15 वर्षीय नाबालिक बालिका के दोनों हाथ कटने की घटना सामने आई है। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के संबंध में घायल बालिका के चाचा दिनेश लोध ने बताया कि ग्राम माखनपुर में कांक्षा लोध पिता राकेश लोध 15 वर्ष सुबह अपने पिता के साथ इलेक्ट्रिक कटर मशीन में चारा काट रही थी। वह तभी अचानक मशीन के बेल्ट की चपेट में आ गई और उसके दोनों हाथ कट गए।
परिजनों के द्वारा किसी तरह उसकी जान बचाई गई और उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पन्ना में भर्ती कराया ।घटना में नाबालिग बच्ची के दोनों हाथ बुरी तरह कट गए हैं। बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद काफी खून बह गया है। बालिका के साथ हुई इस घटना से क्षेत्र में दुख का माहौल है।
Bhaskar Hindi News