Thursday , May 9 2024
Breaking News

Rashifal 9th December: सावधानी बरतें, परिवार में तनाव का माहौल रहेगा, जानिए शुक्रवार का पंचांग और राशिफल

9 दिसंबर 2022 का दैनिक पंचांग: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

तिथि   प्रतिपदा11:35 तक
नक्षत्र  म्रृगशीर्षा14:58 तक
करणकौवाला
तैतिल
11:35 तक
24:40 तक
पक्षकृष्ण 
वार   शुक्रवार 
योग  शुभा27:33 तक
सूर्योदय07:06 
सूर्यास्त17:20 
चंद्रमा   मिथुन 
राहुकाल10:56 − 12:13 
विक्रमी संवत्  2079 
शक सम्वत1944  
मासमार्गशीर्ष 
शुभ मुहूर्तअभिजीत11:52 − 12:33

राशिफल

मेष- एक आध्यात्मिक व्यक्ति आशीर्वाद देगा और मन की शांति लाएगा। बिना विशेषज्ञ की सलाह के निवेश करेंगे तो नुकसान हो सकता है। बेवजह की बहसबाजी से परिवार में तनाव का माहौल बन सकता है।

वृषभ- आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपके काम की गति बढ़ेगी। आपको बड़ा मुनाफा हो सकता है। आप अपने कार्यक्षेत्र को बढ़ा सकते हैं। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन-आज का आसान काम आपको आराम के लिए काफी समय देगा। लंबे समय से रुका हुआ कोई काम संतोषजनक ढंग से पूरा करने में सफल रहेंगे। इससे आपके अधिकारी प्रभावित होंगे।

कर्क-आज का दिन ऐसी चीजों को खरीदने के लिए अच्छा है, जिसकी कीमत आगे चलकर बढ़ सकती है। अपने मेहमानों के साथ बुरा व्यवहार न करें। आपका ऐसा बर्ताव न सिर्फ आपके परिवार को दुखी कर सकता है, बल्कि रिश्तों में दूरियां भी पैदा कर सकता है।

सिंह-अपने कार्यों की गति पर ध्यान देने की आवश्यकता है। लंबित कार्यों को पूरा करना आपके हित में है। किसी प्रोजेक्ट को लेकर सीनियर्स से वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। आज आपकी हंसी-मजाक आप पर भारी पड़ सकती है।

कन्या- आज आपके व्यवसाय में रुकावटें आएंगी। सहकर्मियों का सहयोग नहीं मिलेगा। संतान की चिंता रहेगी। कोई आध्यात्मिक गुरु या बड़ा आपकी मदद कर सकता है। रोमांस आनंददायक और काफी रोमांचक रहेगा।

तुला- अनचाही यात्राएं थका देने वाली साबित होंगी और बेचैनी का कारण बन सकती हैं। कई स्रोतों से आपको आर्थिक लाभ होगा। बहन का स्नेह आपको प्रोत्साहित करेगा। लेकिन छोटी-छोटी बातों पर आपा खोने से बचें, क्योंकि इससे आपके हितों को नुकसान होगा।

वृश्चिक- आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। दफ्तर में अपनी बात रखने का पूरा मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति होना तय है। मन से मेहनत करने में सफल रहेंगे। प्रिंटिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है।

धनु-आज आपको कमीशन, लाभांश या रॉयल्टी के माध्यम से लाभ होगा। आपकी संतान के पुरस्कार वितरण समारोह का निमंत्रण आपके लिए सुखद अनुभव होगा। कामकाज के मामले में आज आपकी आवाज पूरी तरह सुनी जाएगी।

मकर-आप खूब पैसा कमा सकते हैं लेकिन इसे अपने हाथ से फिसलने न दें। जीवनसाथी आपका ख़याल रखेगा। आपके जीवन-साथी के परिजनों के कारण आपका दिन कुछ परेशानी भरा रह सकता है।

कुंभ-आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। दूसरों का आप पर विश्वास बड़ा फायदा दे सकता है। सहकर्मी अपने काम में आपसे मदद मांग सकते हैं। जरूरत पड़ने पर वे आपकी मदद भी करेंगे।

मीन- आज नए प्रोजेक्ट शुरू करने का सही समय है। नौकरीपेशा और व्यापार से जुड़े जातकों को आज जोखिम और जल्दबाजी से बचना होगा। आप चाहें तो मुश्किलों को मुस्कुरा के टाल सकते हैं या फिर उनमें फंसकर परेशान हो सकते हैं।

About rishi pandit

Check Also

शादी की तैयारी? जुलाई में तीन अद्वितीय मुहूर्त

मई-जून में मुहूर्त ना होने से विवाह आदि मांगलिक कार्य नहीं हो पाएंगे। दरअसल इन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *