Wednesday , May 15 2024
Breaking News

Jharkhand: नदी में गिरी बस, 7 की मौत, 20 से ज्यादा घायल, PM ने जताया अफसोस

PM narendra modi expresses anguished by the loss of lives in the bus accident in hazaribagh: digi desk/BHN/ रांची/ गिरिडीह से रांची जा रही शिवा नामक बस हजारीबाग जिले में भीषण हादसे का शिकार हो गई। ये बस हजारीबाग-बगोदर NH-100 पर शिवानी नदी में बस गिर गयी। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और बीस से ज्यादा लोग घायल हैं। सभी को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मदद में जुट गए। बाद में पहुंची पुलिस ने घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बस से बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। जानकारी के अनुसार ये सभी लोग रांची में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

कैसे हुुआ हादसा

मिली जानकारी के मुताबिक ये बस गिरिडीह से रांची जा रही थी। इसी दौरान हजारीबाग-बगोदर NH-100 पर दारू के बीच सेवाने नदी में बस पलट गयी। जानकारी के अनुसार बस की पत्ती टूटने के बाद ड्राइवर का बस पर नियंत्रण नहीं रहा और नदी में पलट गयी। इस बस में 52 दर्शनार्थी सवार थे। हादसे के बाद उपायुक्त नैंसी सहाय के निर्देश पर राहत कार्य शुरू किया गया। इस घटना पर पीएम मोदी ने भी अफसोस जताया है।

 

About rishi pandit

Check Also

मौसम विभाग के मुताबिक 19 मई को मॉनसून अंडमान निकोबार में पहुंचने की संभावना

नईदिल्ली देश में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है, लेकिन मॉनसून इस बार खुशखबरी लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *