Wednesday , November 4 2026
Breaking News

World: अमेरिकी सेना ने तकनीकी खामी के चलते चिनूक हेलीकॉप्टर की रोकी उड़ानें, भारत ने रिपोर्ट मांगी 

Chinook Helicopter: digi desk/BHN/ नई दिल्ली/ अमेरिकी सेना ने अपने चिनूक हेलिकॉप्टरों की उड़ानों पर रोक लगा दी है। इनके इंजन में आग लगने के खतरे को देखते हुए यह फैसला किया गया है। इधर भारत में इन हेलिकॉप्टरों का एयरफोर्स भी इस्तेमाल कर रही है। भारतीय वायुसेना ने अमेरिकी रक्षा निर्माता बोइंग से चिनूक हेलीकॉप्टरों के पूरे बेड़े को बंद करने के कारणों के बारे में विवरण मांगा है। IAF के पास भी अपने 15 बोइंग-निर्मित चिनूक हेलीकॉप्टरों का बेड़ा है। इन्हें अमेरिका से अधिग्रहित किया गया और मार्च 2019 में सेवा में शामिल किया गया था।

सरकारी अधिकारियों ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, ‘भारतीय वायु सेना के चिनूक हेलीकॉप्टर का बेड़ा अभी भी चालू है। भारत ने उन कारणों का विवरण मांगा है।’ जिनके कारण अमेरिकी सेना के चिनूक सीएच-47 हेलीकॉप्टरों के पूरे बेड़े के इंजन में आग लगने का खतरा है। यूएस सेना के बेड़े की ग्राउंडिंग के बारे में पूछा है।

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंजन में आग लगने के जोखिम के कारण सेना ने CH-47 चिनूक हेलीकॉप्टरों के अपने पूरे बेड़े को रोक दिया है। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने यूएस सेना के अधिकारियों के हवाले से बताया कि वे हेलीकॉप्टरों के साथ इंजन में आग लगने की छोटी संख्या के बारे में जानते थे। घटनाओं के परिणामस्वरूप कोई चोट या मौत नहीं हुई है। बता दें चिनूक हेलिकॉप्टरों का भारतीय बेड़ा उत्तर में संचालन के लिए चंडीगढ़ से बाहर है, जबकि एक अन्य इकाई पूर्वोत्तर क्षेत्रों की देखभाल के लिए असम में स्थित है।

 

About rishi pandit

Check Also

होर्मुज जलडमरूमध्य 7 नहीं, 2 दिन में खोलने का प्रस्ताव! अमेरिका से समझौते की नई पहल

वाशिंगटन अमेरिका के साथ जंग खत्म करने को लेकर ईरान और कतर के बीच चल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *