Hartalika Teej 2022: digi desk/BHN/ नई दिल्ली/ हिंदू धर्म में शक्ति की मानी जानी वाली प्रकृति को समर्पित व्रत हरतालिका तीज इस बार मंगलवार (30 अगस्त) को है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार भादो के शुक्ल पक्ष में हस्त नक्षत्र को पूजा के लिए विशेष दिन माना जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला और निराहार व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना करती हैं। मान्यता है कि भगवान शिवजी के लिए देवी पार्वती ने भी यह व्रत किया था। इस दिन कुछ चीजों का दान किया जाए तो जीवन में खुशियां आती है। साथ ही मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है।
वस्त्र
हरितालिका तीज के दिन यदि महिलाएं किसी गरीब ब्राह्मण महिला को वस्त्र दान करें। इससे शुभ फल की प्राप्ति होती है।
चावल
हरितालिका तीज व्रत के दिन चावल का दान करना शुभ माना गया है। अक्षत दान करने से अक्षय फल प्राप्त होता है।
गेहूं
हरितालिका तीज के दिन किसी ब्राह्मण को गेहूं दान करना चाहिए। संभव हो तो जौ सा दान भी करें। ऐसा करने से धन की आवक बढ़ती है।
फल
हरतालिका तीज के दिन फलों का दान करना अच्छा माना गया है। व्रती महिलाओं को इस दिन फलों का दान करना चाहिए।
चने की दाल
हरितालिका तीज के दिन चने की दाल का दान करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन चीजों का दान करने के बाद सुहागन महिलाएं पानी पिएं। ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
Bhaskar Hindi News